प्रधानमंत्री मोदी के विमान में तकनीकी खराबी के वजह से देवघर में रुकना पड़ा
- Post By Admin on Nov 15 2024

देवघर : जिले में चल रहे चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके कारण उनका विमान देवघर में रुकने पर मजबूर हो गया। प्रधानमंत्री मोदी झारखंड के चुनावी प्रचार अभियान के तहत राज्य के विभिन्न हिस्सों में सभा को संबोधित करने पहुंचे थे लेकिन दिल्ली लौटने के दौरान उनके विमान में अचानक तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई।
सूत्रों के अनुसार विमान के संचालन में कुछ समस्याएँ सामने आईं। जिसके बाद विमान को सुरक्षा कारणों से देवघर एयरपोर्ट पर रोकने का निर्णय लिया गया। इससे प्रधानमंत्री के दिल्ली लौटने का कार्यक्रम में देरी हो रही है।
विमान में तकनीकी खराबी के कारण समय पर दिल्ली पहुंचने में होने वाली देरी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली से एक दूसरा विमान प्रधानमंत्री को लेकर देवघर के लिए रवाना किया गया है। इस नए विमान के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को जल्द से जल्द दिल्ली पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है।
इस बीच देवघर एयरपोर्ट पर सुरक्षा उपायों को कड़ा किया गया है और एयरपोर्ट अधिकारियों ने यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए समुचित व्यवस्था की है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में इस अप्रत्याशित देरी के बावजूद उनकी यात्रा कार्यक्रम के अन्य हिस्से बिना किसी अन्य रुकावट के जारी रहने की संभावना है।