बॉलीवुड स्टार्स रजा मुराद, अली खान और शहजाद खान पहुंचे रांची
- Post By Admin on Nov 15 2024

रांची : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रजा मुराद, अली खान और मशहूर विलेन अजीत के बेटे शहजाद शुक्रवार को रांची पहुंचे। उनकी उपस्थिति ने शहर के लोगों के बीच उत्साह का माहौल बना दिया। तीनों कलाकार एक निजी शादी समारोह में शामिल होने के लिए रांची एयरपोर्ट से सीधे पतरातू स्थित एक खूबसूरत रिजॉर्ट के लिए रवाना हुए। रजा मुराद अपनी गहरी आवाज और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं, जबकि अली खान ने अपने शानदार किरदारों से दर्शकों का दिल जीता है। वहीं, शहजाद खान अपने पिता अजीत की तरह शानदार व्यक्तित्व के लिए मशहूर हैं।