राज्य समाचार

दिखाया गया है 7,577 चीज़े में से 3,541-3,550 ।
जल जमाव समस्या के समाधान हेतु जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Post by Admin on Jan 16 2025

मुजफ्फरपुर: जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने मुसहरी के मणिका हरिकेश और छपरा क्षेत्र में बरसात के दिनों में जल जमाव की समस्या को दूर करने हेतु स्थलीय भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भेंट की और उनकी समस्याओं को सुना, वहीं समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जल निकासी की व्यवस्था को सुव्यवस्थित और सुचारू बनाने के लिए ग्रामीणों से बातचीत   read more

किऊल आरपीएफ ने बरामद किया ट्रॉली बैग, यात्री को लौटाया सामान
  • Post by Admin on Jan 16 2025

लखीसराय : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) किऊल ने ऑपरेशन अमानत के तहत एक ट्रॉली बैग को सही सलामत यात्री को वापस किया। यह बैग गाड़ी संख्या 12303 अप पूर्वा एक्सप्रेस के कोच संख्या S5 की सीट 9 के नीचे से बरामद किया गया था। रेलवे सुरक्षा बल को रेल मदद से इस बैग के बारे में सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद उसे किऊल रेलवे सुरक्षा बल थाना में सुरक्षित रखा गया और यात्री को इसकी जानकारी दी गई। सूच   read more

अत्यधिक ठंड के कारण 18 जनवरी तक विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित
  • Post by Admin on Jan 16 2025

मुजफ्फरपुर: जिले में अत्यधिक ठंड और कम तापमान की स्थिति के मद्देनजर बच्चों के स्वास्थ्य पर संभावित प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए जिला दंडाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने मुजफ्फरपुर जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों (प्री स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) में 18 जनवरी तक वर्ग आठ तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। वर्ग 8 और उससे ऊपर की कक्षाओं की शैक्   read more

मुजफ्फरपुर में मणिकामन झील का पर्यटकीय रूप में विकास  शुरू
  • Post by Admin on Jan 16 2025

मुजफ्फरपुर : जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की पहल पर मुशहरी प्रखंड के मणिकामन झील में 124.26 एकड़ भूमि पर पर्यटकीय संरचना का विकास किया जा रहा है। यह योजना स्थल को सांस्कृतिक, पारंपरिक और रोजगारपरक सुविधाओं से युक्त एक आधुनिक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की है। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी मुशहरी और अमीन को सक्रिय कर भूमि की मापी करवाई और सीमांकन करके प्रस्ताव विभाग को भेजा   read more

दरभंगा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, अधिवक्ताओं द्वारा दी जाएगी कानूनी जानकारी
  • Post by Admin on Jan 16 2025

दरभंगा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा द्वारा जनवरी माह में जिले के विभिन्न प्रखंडों में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार और जिला सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर आयोजित किए जा रहे हैं। पहला शिविर 19 जनवरी, रविवार को बिरौल प्रखंड के साहो पंचायत भवन में पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित ह   read more

जिलाधिकारी ने सुनी जन समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश
  • Post by Admin on Jan 16 2025

सीतामढ़ी : जिलाधिकारी रिची पांडेय ने बुधवार को बाजपट्टी के आदर्श पंचायत सरकार भवन में आयोजित जनता दरबार में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने आम जनता से संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी ने मौके पर ही उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। जिलाधिकारी पांडेय ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना प्रशासन का मुख्य उद्   read more

सीतामढ़ी में लखनदेई नदी किनारे विद्युत शवदाह गृह निर्माण का स्थल निरीक्षण
  • Post by Admin on Jan 16 2025

सीतामढ़ी : जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय ने सीतामढ़ी शहर के राजोपट्टी स्थित लखनदेई नदी किनारे प्रस्तावित मुक्तिधाम में नव विद्युत शवदाह गृह निर्माण के लिए स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त, अंचल अधिकारी डुमरा और कनीय अभियंताओं ने निर्माण कार्य की प्रगति और नक्शे की जानकारी जिला पदाधिकारी को दी। जिला पदाधिकारी ने निर्माण कार्य को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के ल   read more

सीतामढ़ी में भूकंप सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक व मॉक ड्रिल के जरिए जागरूकता अभियान
  • Post by Admin on Jan 16 2025

सीतामढ़ी : भूकंप सुरक्षा सप्ताह 2025 (15-21 जनवरी) के अवसर पर जिले में भूकंप से सुरक्षा और बचाव के लिए विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। जिलाधिकारी रिची पांडेय ने नुक्कड़ नाटक टीम को हरी झंडी दिखाकर प्रखंडों की ओर रवाना किया। इस मौके पर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन बृजकिशोर पांडे, जिला जन संपर्क पदाधिकारी कमल सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। नुक्कड़ नाटक टीम गीत-संगीत   read more

नेपाल में छपकैया पानी में मिली लापता बच्ची, परिवार से मिलाने में मदद की अपील
  • Post by Admin on Jan 16 2025

मुजफ्फरपुर : नेपाल के बीरगंज स्थित छपकैया पानी में एक 7-8 साल की बच्ची मिली है, जो अपने घर का पता मुजफ्फरपुर, बिहार बता रही है। बच्ची का नाम दुर्गा राजपूत है और वह इस समय बीरगंज में सुरक्षित है। यह बच्ची अपने परिवार से बिछड़ी हुई है और मदद की आवश्यकता है ताकि उसे उसके घरवालों तक पहुँचाया जा सके। सभी से अपील की जाती है कि यदि किसी को इस बच्ची के बारे में कोई जानकारी हो या वह इस बच   read more

कार्यपालक अभियंता ने जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के आदेश की अनदेखी की
  • Post by Admin on Jan 16 2025

मुजफ्फरपुर : जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा दिए गए आदेश को ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता पूर्वी ने पिछले दो महीनों से अनदेखा कर रखा है। बताया जा रहा है कि छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने मीनापुर प्रखंड अंतर्गत मदारीपुर कर्ण से एनएच 22 तक जाने वाली सड़क और मकसूदपुर पुरानी बाजार से खेमाई पट्टी मुख्य मार्ग तक जाने वाली ग्रामीण सड़क पर सै   read more