राज्य समाचार

दिखाया गया है 5,888 चीज़े में से 2,101-2,110 ।
गोशाला चौक पर मेन हॉल कार्य हेतु यातायात प्रतिबंधित
  • Post by Admin on Jan 04 2025

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अंतर्गत चल रही परियोजना ‘‘अंडरग्राउंड सीवरेज सिस्टम’’ के तहत गोशाला चौक पर मेन हॉल का कार्य किया जा रहा है। इसके मद्देनजर, 3 जनवरी 2025 तक इस मार्ग पर यातायात पर प्रतिबंध लगाया गया था। परियोजना के संवेदक को निर्देश दिया गया था कि वह इस मार्ग पर मेन हॉल का कार्य सम्पन्न करें। यह कार्य फिलहाल प्रगति पर है और संबंधित अधिकारिय   read more

धूमधाम से मनाया गया सावित्री बाई फूले जी का 194वां जयंती
  • Post by Admin on Jan 04 2025

समस्तीपुर : जिले के आदर्श ग्राम चकहाजी में समाजसेवी राकेश कुशवाहा की अध्यक्षता में भारतीय समाज सुधारक और शिक्षा की मशाल जलाने वाली महान नेता सावित्री बाई फूले जी का 194वां जन्म जयंती बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र के प्रांगण में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थ   read more

सावित्रीबाई फुले जयंती पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
  • Post by Admin on Jan 04 2025

लखीसराय : भारत की प्रथम महिला शिक्षिका और समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले के जन्मदिवस पर पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता के लिए समर्पित संगठन पर्यावरण भारती द्वारा पौधारोपण अभियान का आयोजन किया। यह कार्यक्रम पटना महानगर के राजेंद्र नगर स्थित शाखा मैदान परिसर में संपन्न हुआ। अभियान का नेतृत्व संगठन के प्रांत पर्यावरण प्रहरी सुजीत कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर पर्यावरण भार   read more

सावित्रीबाई फुले की 194वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, नारी सशक्तिकरण की प्रेरणा का स्मरण 
  • Post by Admin on Jan 04 2025

मुजफ्फरपुर : रामदयालु सिंह महाविद्यालय के भूगोल विभाग के तत्वावधान में देश की पहली महिला शिक्षिका और नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की 194वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिक्षकों और छात्रों ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नारी सशक्तिकरण की प्रतीक   read more

सावित्रीबाई फुले की जयंती पर 'शिक्षा दीप जलाएं' कार्यक्रम आयोजित
  • Post by Admin on Jan 04 2025

मुजफ्फरपुर : भारत की पहली महिला शिक्षिका और समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक निर्माण पार्टी द्वारा ‘शिक्षा दीप जलाएं’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कन्हौली के खादी भंडार, पटेल नगर में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला जन आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीता कुशवाहा ने की। कार्यक्रम में 51 दीप जलाकर सावित्रीबाई को श्रद्धांजल   read more

एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी ने किया शपथ ग्रहण
  • Post by Admin on Jan 03 2025

मुजफ्फरपुर : बिहार विधान परिषद (एमएलसी) के सदस्य के रूप में बंशीधर ब्रजवासी के शपथ ग्रहण पर उन्हें और उनके संघर्ष के साथियों को बधाई दी गई है। इस अवसर पर RTI और RTE एक्टिविस्ट फोरम के संयोजक मोहम्मद इश्तेयाक ने बंशीधर ब्रजवासी को मुबारकबाद देते हुए कहा कि उन्हें आज से संवैधानिक रूप से लोकतांत्रिक अधिकार और दायित्व का निर्वहन करने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। मोहम्मद इश्तेय   read more

वैशाली राजद जिला अध्यक्ष के पिता को दी गई श्रद्धांजलि
  • Post by Admin on Jan 03 2025

वैशाली : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिला अध्यक्ष बैजनाथ सिंह चंद्रवंशी के पिताजी स्वर्गीय लक्षण प्रसाद का शुक्रवार  निधन हो गया। उनकी आयु लगभग 90 वर्ष थी। उनके निधन पर जिले भर के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने गहरा शोक प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। स्वर्गीय लक्षण प्रसाद के निधन की खबर से जि   read more

एक प्रयास मंच द्वारा सावित्रीबाई फुले की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
  • Post by Admin on Jan 03 2025

मुजफ्फरपुर : भारत की पहली महिला शिक्षक और समाज सुधारक, क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले जी की 194वीं जयंती के अवसर पर “एक प्रयास मंच” द्वारा पुरानी गुदरी, अम्बेडकर नगर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मंच के संस्थापक संजय रजक और स्थानीय समुदाय के सदस्य शामिल हुए। संजय रजक का संदेश कार्यक्रम की शुरुआत में संजय रजक ने अपने उदबोधन में क   read more

शीतलहर से बचाव के लिए प्रशासन ने कराया अलाव और कम्बल वितरण
  • Post by Admin on Jan 03 2025

दरभंगा : जिले में बढ़ती शीतलहर से बचाव के लिए दरभंगा जिला प्रशासन ने गंभीर कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी राजीव रौशन के आदेशानुसार, जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा गरीबों और जरूरतमंदों के बीच ठंड से बचाव के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत जिलेभर में 69 स्थानों पर अलाव जलाए गए हैं और 818 कम्बल वितरित किए गए हैं। अलाव की व्यवस्था जिले के विभिन्न प्रखंडों में अलाव जल   read more

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं : जिलाधिकारी
  • Post by Admin on Jan 03 2025

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस लाइन के मैदान में शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के सौजन्य से किया गया। वहीं रक्तदान महादान को चरितार्थ करते हुए जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने स्वेच्छा से रक्तदान करते हुए शुक्रवार के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन किया।  जिला प्रशासन की ओर से पदा   read more