राज्य समाचार

दिखाया गया है 7,105 चीज़े में से 2,061-2,070 ।
बिहार में मौसम का मिजाज बिगड़ा, 20 जिलों में वज्रपात और आंधी का खतरा
  • Post by Admin on Apr 15 2025

पटना : बिहार में मौसम ने अचानक करवट ली है और इसका असर राज्य के कई जिलों में देखने को मिल रहा है। मंगलवार को मौसम विभाग ने 20 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत कई इलाकों में तेज बारिश, वज्रपात और आंधी की चेतावनी दी गई है। भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिलों के कुछ हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना   read more

मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मंच, ऑक्सीजन बाबा ने दिया आधुनिक शिक्षा का संदेश
  • Post by Admin on Apr 14 2025

मुजफ्फरपुर : सिकंदरपुर स्थित भारत स्काउट एंड गाइड मैदान रविवार को उत्सव और सम्मान का गवाह बना, जहां "10वां चाणक्य सम्मान समारोह 2025" का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले सैकड़ों मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर अंगवस्त्र और सम्मान-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ.   read more

निवर्तमान जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी को किया सम्मानित
  • Post by Admin on Apr 14 2025

मुजफ्फरपुर : भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को मुजफ्फरपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन के मूल्यों और योगदान को याद करते हुए विशेष आयोजन किया। इसी क्रम में निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने जल शक्ति राज्य मंत्री व मुजफ्फरपुर सांसद डॉ. राजभूषण चौधरी को उनके सिकंदरपुर स्थित आवास पर अंगवस्त्र से सम्मानित किया और मुँह मीठा   read more

तेज़ रफ्तार कार से मेला से लौट रहे मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटी गंभीर
  • Post by Admin on Apr 14 2025

मुजफ्फरपुर : रविवार की रात मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र स्थित बरहेता चौक एक भयावह सड़क हादसे का गवाह बना, जब मेला देखकर लौट रहे एक परिवार की खुशियां तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर पल भर में मातम में बदल गईं। नरकटिया गांव निवासी सुरेश राम के 23 वर्षीय पुत्र अमन कुमार और 50 वर्षीय पत्नी ललिता देवी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी 20 वर्षीय बेटी मुन्नी कुमारी जिंदगी और मौत के बीच जू   read more

वरदान आश्रम में अंबेडकर जयंती और सतुआनी पर इनरव्हील क्लब्स द्वारा बच्चों को दी गई सौगातें
  • Post by Admin on Apr 14 2025

मुजफ्फरपुर : सोमवार को इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर, जागृति, सृजन एवं मैत्रेयी के संयुक्त तत्वावधान में जेल चौक स्थित वरदान आश्रम में अंबेडकर जयंती और सतुआनी पर्व के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। आश्रम में निवास कर रहे 25 बच्चों को सत्तू खिलाया गया तथा उन्हें एक-एक दरी, टूथपेस्ट, ब्रश, पाउडर और तेल भी वितरित किया गया। कुछ दिनों पूर्व संस्था को एक सिलाई मशीन प्रद   read more

महादलित मोहल्ले में बिजली विभाग की लापरवाही बनी जानलेवा, दो लोग हो चुके हैं हादसे का शिकार
  • Post by Admin on Apr 14 2025

लखीसराय : शहर के महादलित मोहल्ला में बिजली विभाग की घोर लापरवाही अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी है। महादेव टॉकीज के पास स्थित इस मोहल्ले के प्रवेश द्वार पर बीते दिनों आई आंधी-तूफान में बिजली के तार और पोल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई सुधार कार्य नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बीते कुछ समय में दो लोग पहले ही लटकते बिजली के तार की चप   read more

लखीसराय में भीम समग्र सेवा अभियान का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने किया विशेष शिविर का उद्घाटन
  • Post by Admin on Apr 14 2025

लखीसराय : जिले में अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदायों के कल्याण के उद्देश्य से सोमवार को ‘भीम समग्र सेवा अभियान’ की शुरुआत की गई। जिला मुख्यालय से सटे लखीसराय प्रखंड के महिसोना पंचायत स्थित मांझी टोला (पश्चिमी भाग) में आयोजित जिला स्तरीय विशेष शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर आयोजित विशेष शिविर के माध्यम से सरकारी य   read more

अंबेडकर जयंती पर निकली प्रभातफेरी, जनसभा में उठी दोहरी शिक्षा नीति खत्म करने की मांग
  • Post by Admin on Apr 14 2025

मुजफ्फरपुर : भारतीय संविधान के शिल्पकार और सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती सोमवार की सुबह कन्हौली विशुंदत्त स्थित हरखू चौधरी टोला में डॉ. भीमराव अंबेडकर समारोह समिति के तत्वावधान में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:30 बजे प्रभातफेरी से हुई, जो स्थानीय मोहल्लों से गुजरते हुए एक सभा में तब्दील हो गई। प्रभातफेरी में "जय भीम", "बाबा साह   read more

दलितों के उत्थान को समर्पित था बाबा साहब अंबेडकर का जीवन : साजन पासवान
  • Post by Admin on Apr 14 2025

मुजफ्फरपुर : बोचहां प्रखंड के आदिगोपालपुर में सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख साजन पासवान ने कहा कि "बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन दलितों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों की रक्षा व उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान को समर्पित रहा।" कार्यक्रम का आयोजन भाजपा कार्यक   read more

डॉ. अंबेडकर के सपनों को साकार कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : अजीत कुमार
  • Post by Admin on Apr 14 2025

मुजफ्फरपुर : भारत रत्न, संविधान निर्माता और महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सोमवार को मुजफ्फरपुर जिले के विभिन्न गांवों में संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार ने डॉ. अंबेडकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को आत्मसात करने क   read more