राज्य समाचार

दिखाया गया है 8,022 चीज़े में से 1,431-1,440 ।
मजदूरों के मुद्दों पर माकपा का दिल्ली चलो अभियान, लखीसराय से जत्था रवाना
  • Post by Admin on Mar 22 2026

लखीसराय : एनडीए सरकार की नीतियों के खिलाफ मजदूरों के शोषण और जनता से जुड़े ज्वलंत सवालों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के ‘दिल्ली चलो’ अभियान के तहत रविवार को लखीसराय से पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए। यह अभियान 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर चलाया जा रहा है। माकपा की केंद्रीय कमिटी के आह्वà   read more

शाहपुर हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बिहार दिवस, प्रभात फेरी से गूंजा माहौल
  • Post by Admin on Mar 22 2026

वैशाली: जिले के चेहराकलां स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर खुर्द में 114वें बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर रंगारंग और उत्साहपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसमें विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्थानीय बुद्धिजीवी भी शामिल हुए। प्रभात फेरी के दौरान “उन्नत बिहार-उज्ज्वल बिहार”, “बदलत   read more

पटना में नाट्य शिक्षकों की बहाली को लेकर कलाकारों का प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
  • Post by Admin on Mar 22 2026

पटना: बिहार दिवस के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रविवार की संध्या एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला, जहां नाट्य शिक्षकों की बहाली की मांग को लेकर कलाकारों ने नाटक का मंचन किया। यह आयोजन केवल सांस्कृतिक प्रस्तुति नहीं, बल्कि एक लंबे समय से लंबित मांग को लेकर चल रहे आंदोलन का हिस्सा बताया गया। शाम 5 बजे आयोजित इस मंचन के माध्यम से कलाकारों ने सरकार, कला संस्कृठ  read more

खिदमत फाउंडेशन के ईद मिलन समारोह में जुटे गणमान्य, डीएम ने दिया एकता का संदेश
  • Post by Admin on Mar 21 2026

लखीसराय : रमजान उल मुबारक के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को जिलेभर में ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम और अकीदत के साथ मनाया गया। इसी अवसर पर किऊल थाना क्षेत्र के गोड्डीह गांव में सामाजिक संस्था खिदमत फाउंडेशन, बिहार की ओर से भव्य ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र उपस्थि   read more

भाजपा के प्रशिक्षण महा अभियान में जुटे कार्यकर्ता, उपमुख्यमंत्री ने दिया राष्ट्र सेवा का संदेश
  • Post by Admin on Mar 21 2026

लखीसराय : भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत नया बाजार मंडल का प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय विधानसभा प्रधान कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, जिला प्रभारी संजय कुमार तथा पूर्व जिलाध्यक्à   read more

मालीघाट में सरला श्रीवास स्मृति महापर्व आयोजित, कठपुतली कलाकारों को किया गया सम्मानित
  • Post by Admin on Mar 21 2026

मुजफ्फरपुर: मालीघाट में शनिवार को कठपुतली कला और सामाजिक जागरूकता को समर्पित सरला श्रीवास स्मृति महापर्व का आयोजन भावपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध कठपुतली कलाकार कांता देवी ने की, जिसमें बड़ी संख्या में कलाकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत सरला श्रीवास के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए à   read more

कबड्डी में दमदार प्रदर्शन, दूसरे दिन टीम-2 का दबदबा, लड़कियों और लड़कों दोनों वर्ग में रोमांच चरम पर
  • Post by Admin on Mar 20 2026

मुजफ्फरपुर: ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेल मैदान में जबरदस्त उत्साह और रोमांच देखने को मिला। पूरे दिन खेले गए मुकाबले अंक आधारित प्रणाली पर आयोजित किए गए, जिसमें खिलाड़ियों ने रणनीति, फुर्ती और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में तीन टीमों—टीम-1, टीम-2 और टीम-3—ने भाग लिया। मुकाबले कठ  read more

हिंदू नव वर्ष पर लखीसराय में आस्था का सैलाब, दीपों से जगमगाया मंदिर परिसर
  • Post by Admin on Mar 20 2026

लखीसराय : जिले के पुरानी बाजार स्थित छोटी दुर्गा स्थान परिसर में गुरुवार की संध्या हिंदू नव वर्ष (शक संवत 2083) का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट लखीसराय के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में भगवान श्रीराम की पूजा, महाआरती, दीपोत्सव और आतिशबाजी ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर और रंगोलियों के आसपास कुल 501 दीप जà   read more

लखीसराय में ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, किसानों ने की मुआवजे की मांग
  • Post by Admin on Mar 20 2026

लखीसराय : चैत महीने में हुई अचानक ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश ने जिले के किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। कटनी के कगार पर खड़ी फसलें देखते ही देखते बर्बाद हो गईं, जिससे अन्नदाता गहरे संकट में आ गए हैं। जानकारी के अनुसार, गेहूं, मकई, चना, मटर और टमाटर जैसी फसलें इस प्राकृतिक आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। खेतों में तैयार फसलें गिरकर खराब हो गईं, जबकि मकई के दाने झठ  read more

गैस संकट की आशंका के बीच लखीसराय में प्रशासन चौकस, कंट्रोल रूम शुरू
  • Post by Admin on Mar 20 2026

लखीसराय : मध्य पूर्व में जारी युद्ध के कारण एलपीजी आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए लखीसराय जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। गैस एजेंसियों पर संभावित भीड़ और अव्यवस्था को रोकने के लिए प्रशासन ने कई अहम कदम उठाए हैं और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। जिला प्रशासन ने सभी प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड   read more