लखीसराय : खेल भवन में आयोजित अंतर जिला अंडर 19 (बालक) ताइक्वांडो टूर्नामेंट के पहले दिन बेगूसराय, पटना, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा, नालंदा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, जमुई, सिवान, भागलपुर और एकलव्य सेंटर शेखपुरा की टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। प्रतियोगिता का आयोजन तकनीकी पदाधिकारियों जे. पी. मेहता (पटना), सुजित कुमार (मुंगेर), विश्वजीत कुमार (शेखपुरा), बिक्की कुमार (मुजफ्फरपुर), अनिल कुमार (बेगूसराय), अमरेन्द्र कुमार (पटना), अनिश कुमार (मुजफ्फरपुर), सुशील कुमार, विक्रांत पंकज (पटना), और रंजीत कुमार (लखीसराय) द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान बेगूसराय और पटना के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 45 किलो वर्ग में बेगूसराय के प्रिंस कुमार ने स्वर्ण पदक, पटना के राहुल गुप्ता ने रजत पदक, नवादा के संजीव कुमार ने कांस्य पदक, और एकलव्य के सत्यम कुमार ने द्वितीय कांस्य पदक जीते।
इसी तरह, 45 से 48 किलो वर्ग में बेगूसराय के आलोक ने गोल्ड, पटना के राहुल राज ने सिल्वर, मुजफ्फरपुर के कुमार तनमय ने प्रथम कांस्य, और भागलपुर के अंकुर कुमार ने द्वितीय कांस्य जीता। 48 से 51 किलो वर्ग में बक्सर के अजीत कुमार ने गोल्ड, पटना के वरुण कुमार ने सिल्वर, जबकि नितेश और रोहित ने कांस्य जीते। 51 से 55 किलो वर्ग में एकलव्य के ऋतिक कुमार ने गोल्ड, मुंगेर के सुमन कुमार ने सिल्वर, और लखीसराय के सौरभ कुमार तथा जमालपुर के अनमोल पटेल ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए लखीसराय के बादल गुप्ता विशेष मेहनत कर रहे हैं। सभी तकनीकी पदाधिकारियों और प्रतिभागी खिलाड़ियों का ध्यान रखा जा रहा है।




















