झारखंड पुलिस मुख्यालय ने छह नवंबर से शीतकालीन वर्दी पहनने का निर्देश किया जारी 

  • Post By Admin on Nov 04 2024
झारखंड पुलिस मुख्यालय ने छह नवंबर से शीतकालीन वर्दी पहनने का निर्देश किया जारी 

रांची : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिसकर्मियों को छह नवंबर से शीतकालीन वर्दी पहनने का आदेश जारी किया है। यह निर्णय शरद ऋतु के आगमन को देखते हुए लिया गया है, जबकि पहले आदेश के तहत सभी पुलिसकर्मियों को दो मार्च 2024 से ग्रीष्मकालीन वर्दी पहनने का निर्देश दिया गया था।

यह आदेश होमगार्ड मुख्यालय सहित पुलिस के सभी इकाइयों के लिए लागू किया गया है। पुलिस मुख्यालय के द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि सभी पुलिसकर्मी 6 नवंबर से 15 मार्च तक शीतकालीन वर्दी का उपयोग करेंगे।

जानकारी के अनुसार, पुलिस पदाधिकारियों को परिधान भत्ता (वर्दी) के लिए 4500 रुपए का लाभ मिलता है, जबकि पुलिस जवानों को 4000 रुपए दिए जाते हैं। इस भत्ते का उपयोग पुलिसकर्मी वर्दी, ऊनी वर्दी, बेल्ट, जूते, मोजे, टोपी आदि खरीदने में करते हैं। यह परिधान भत्ता हर साल उपलब्ध कराया जाता है।