मुजफ्फरपुर : शनिवार को सोशल वर्कर फॉर वूमन एंपावरमेंट संस्था ने एक मुस्लिम समुदाय की लड़की की शादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर संस्था ने साड़ी, सूट, लड़के के कपड़े, बर्तन, पायल, बिछिया, गहने, चावल, आटा, दाल और अन्य उपयोगी सामान उपहार स्वरूप प्रदान किए।
संस्था की संस्थापक बबली कुमारी ने बताया कि शादी के दौरान आने वाले सभी खर्चों का वहन संस्था द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल समाज में भाईचारे और समानता का संदेश फैलाने का प्रयास है। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष रानू गुप्ता, सचिव पूनम गुप्ता, मीना गुप्ता, ज्योति द्विवेदी, मीरा जयसवाल, मोनिका अरोड़ा, विमला गुप्ता और डॉ. बेनू वर्तिका सहित अन्य सदस्याएं भी मौजूद थीं।
इस मुस्लिम लड़की की शादी 21 सितंबर 2024 को संपन्न होगी, जिसमें संस्था ने 5100 रुपये नकद, सोने की नथ और गले का हार भी उपहार के रूप में दिया। संस्था के इस नेक कार्य की स्थानीय लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है, जो एक मिसाल कायम करता है कि कैसे सामाजिक संगठन जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ सकते हैं।




















