राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक नवल जी का निधन, संघ परिवार में शोक की लहर

  • Post By Admin on Jul 07 2025
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक नवल जी का निधन, संघ परिवार में शोक की लहर

लखीसराय : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दक्षिण बिहार प्रांत के वरिष्ठ प्रचारक और समाजसेवा को संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले आदरणीय नवल जी का रविवार की मध्यरात्रि पटना में निधन हो गया। उन्होंने रात 12:00 बजे पालिका विनायक हॉस्पिटल, पटना में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से संघ परिवार, सामाजिक संगठनों और समर्पित सेवाभावी कार्यकर्ताओं में गहरा शोक व्याप्त है।

नवल जी दशकों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय थे। अनुशासन, तपस्वी जीवनशैली और विचारशील नेतृत्व के प्रतीक रहे नवल जी को जनसेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना से प्रेरित कार्यों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

उनके निधन पर संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों, सेवाभावी संस्थाओं और उनके अनुयायियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। शोक संदेशों में सभी ने उन्हें "संघ का अनुकरणीय स्तंभ" बताते हुए उनकी प्रेरणादायी स्मृतियों को नमन किया है।

संघ परिवार की ओर से श्रद्धांजलि
संघ के जिला, विभाग एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वे नवल जी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर कार्य करने की शक्ति दें।
नवल जी का जीवन संघ और समाज के लिए एक प्रकाशपुंज रहा, जिसकी स्मृति सदैव जीवंत रहेगी।