भूमि और राजस्व मामलों के निपटारे में मिलेगी सहूलियत, पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर किए गए सार्वजनिक
- Post By Admin on Jul 07 2025

लखीसराय : आम जनता को भूमि एवं राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान में अब और अधिक सहूलियत मिलेगी। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पटना के निर्देश पर लखीसराय जिले में कार्यरत संबंधित पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर दिए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुँचाना और समाधान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है।
समाहरणालय स्थित जिला राजस्व शाखा द्वारा जारी पत्र के अनुसार इन मोबाइल नंबरों को जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को सौंपा गया है, ताकि समाचार पत्रों और मीडिया के माध्यम से जनता को जानकारी दी जा सके।
इन पदाधिकारियों से सीधे संपर्क कर सकते हैं नागरिक :
प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, जिले के सभी अंचल और राजस्व अधिकारियों के नंबर निम्नलिखित हैं:
जिला आपूर्ति पदाधिकारी – 9031671308
जिला भू-अर्जन पदाधिकारी – 9031671309
उप समाहर्ता भूमि सुधार – 9031671310
अंचल अधिकारी, पिपरिया – 9031671311
राजस्व अधिकारी, पिपरिया – 9031671312
अंचल अधिकारी, लखीसराय सदर – 9031671313
राजस्व अधिकारी, लखीसराय सदर – 9031671315
अंचल अधिकारी, रामगढ़ चौक – 9031671316
राजस्व अधिकारी, रामगढ़ चौक – 9031671317
अंचल अधिकारी, हलसी – 9031671318
राजस्व अधिकारी, हलसी – 9031671319
अंचल अधिकारी, सूर्यगढ़ा – 9031671320
राजस्व अधिकारी, सूर्यगढ़ा – 9031671321
अंचल अधिकारी, बड़हिया – 9031671322
राजस्व अधिकारी, बड़हिया – 9031671323
अंचल अधिकारी, चानन – 9031671324
राजस्व अधिकारी, चानन – 9031671325
जनसेवा को समर्पित कदम
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी भूमि, दाखिल-खारिज, म्यूटेशन, मापी, सीमांकन, भूमि विवाद और अन्य राजस्व मामलों से संबंधित शिकायतों के समाधान हेतु उपरोक्त नंबरों पर संबंधित अधिकारियों से सीधे संपर्क करें।
यह कदम प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक अहम प्रयास माना जा रहा है। अब देखना यह होगा कि इन नंबरों पर त्वरित प्रतिक्रिया और समाधान की प्रक्रिया कितनी प्रभावी साबित होती है।