UK सरकार में मुजफ्फरपुर के कनिष्क नारायण की एंट्री, संभालेंगे AI मंत्रालय

  • Post By Admin on Jul 21 2026
UK सरकार में मुजफ्फरपुर के कनिष्क नारायण की एंट्री, संभालेंगे AI मंत्रालय

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के लिए गर्व की बात है कि शहर के दामुचक स्थित सोंधो हाउस के निवासी कनिष्क नारायण ने यूनाइटेड किंगडम की सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। 21 जुलाई 2026 को यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम के अनुमोदन के बाद कनिष्क नारायण ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।

कनिष्क नारायण एसकेजे लॉ कॉलेज, मुजफ्फरपुर के निदेशक जयंत कुमार के भतीजे हैं। उनका जन्म मुजफ्फरपुर के दामुचक स्थित सोंधो हाउस में हुआ। उनकी माता श्रीमती चेतना सिन्हा एवं पिता श्री संतोष कुमार यूनाइटेड किंगडम के वेल्स की राजधानी कार्डिफ में सॉलिसिटर के रूप में कार्यरत हैं। वहीं उनके बड़े भाई डॉ. गौतम नारायण लंदन में चिकित्सक हैं। परिवार की जड़ें आज भी मुजफ्फरपुर के सोंधो परिसर, दामोचक से जुड़ी हुई हैं। कनिष्क नारायण की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से मुजफ्फरपुर सहित सोंधो हाउस परिसर में खुशी का माहौल है। उनके कैबिनेट मंत्री बनने पर लोगों ने इसे शहर और बिहार के लिए गौरव का क्षण बताया।

इस अवसर पर एसकेजे लॉ कॉलेज की सचिव श्रीमती उज्ज्वला मिश्रा, सुशील कुमार मिश्रा, प्राचार्य डॉ. विमल किशोर, आभा टीचर ट्रेनिंग के सचिव डॉ. सतीश कुमार, विश्वविद्यालय के सीसीडीसी डॉ. रजनीश कुमार गुप्ता, आरपीएम लॉ कॉलेज के प्रो. अंकज कुमार, प्राचार्य केकेएन तिवारी, डॉ. रत्नेश भारद्वाज, आशुतोष कुमार, चंदन कुमार, आर. ए. सहाय, राहुल कुमार, सुधांशु सुमन तथा डॉ. ललित किशोर सहित कई शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने कनिष्क नारायण को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।