झारखंड-बिहार प्रदेश माहेश्वरी सभा महिला एवं युवा संगठन की बैठक आयोजित 

  • Post By Admin on Jun 08 2024
झारखंड-बिहार प्रदेश माहेश्वरी सभा महिला एवं युवा संगठन की बैठक आयोजित 

मुजफ्फरपुर : झारखंड-बिहार प्रदेश माहेश्वरी सभा महिला एवं युवा संगठन की सत्र 2023-2026 की संयुक्त द्वितीय बैठक का आयोजन 8-9 जून 2024 को स्थानीय निजी होटल मुजफ्फरपुर में धूमधाम से संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक का शुभारंभ भगवान गणेश एवं भगवान महेश की पूजा-अर्चना एवं वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गुवाहाटी से पधारे कैलाश काबरा (उपाध्यक्ष, पूर्वांचल अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कोलकाता से सोभा सादनी (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा, अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन) और छीतरमल जी धूत (संयुक्त मंत्री, अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा) उपस्थित थे।

कार्यक्रम में झारखंड-बिहार प्रदेश के विभिन्न स्थानों से कुल 220 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। संध्या 7 बजे से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम माहेश्वरी महिला संगठन, मुजफ्फरपुर द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी उपस्थित जनों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में झारखंड-बिहार प्रदेश सभा अध्यक्ष राजकुमार मारू, प्रदेश सभा अध्यक्षा श्रीमती निर्मला जी लढ़ा, प्रदेश युवा संगठन अध्यक्ष विवेक साबु, मुजफ्फरपुर शाखा अध्यक्ष सुनील मुँधड़ा, शाखा मंत्री  किशन डागा, शाखा अध्यक्षा श्रीमती राजश्री डागा, शाखा मंत्रणी श्रीमती हेमा चण्डक, युवा शाखा अध्यक्ष आकाश गट्टानी, युवा शाखा मंत्रणी नेहा डागा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विशिष्ट सदस्य महावीर लढ़ा, सत्यनारायण चण्डक, मनोज डागा, रमेश तोष्णीवाल, सुमित गट्टानी, संजय सोमानी, प्रकाश चण्डक, हरी सोनी, सुशांत गट्टानी, पूरब गट्टानी एवं कार्यक्रम संयोजक ललित बिरला का सहयोग कार्यक्रम को सफलता की ऊंचाइयों पर ले गया।