यह मेरी नहीं स्नातक मतदाताओं और आम जनता की जीत : बंशीधर ब्रजवासी
- Post By Admin on Dec 23 2024
.jpg)
मुजफ्फरपुर : सिद्धेश्वर फाउंडेशन मुजफ्फरपुर एवं अनिल कुमार (शिक्षक, 10+2 उच्च विद्यालय मधौल, सीतामढ़ी) के संयुक्त तत्वावधान में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विजयी विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी का मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर बंशीधर ब्रजवासी ने अपनी जीत को स्नातक मतदाताओं और आम जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत उन सभी लोगों की है, जो राजनीति में शुचिता और पारदर्शिता की कामना करते हैं।
सम्मान समारोह में शशि सिद्धेश्वर कुमार उर्फ गुलाब यादव और अनिल कुमार ने श्री ब्रजवासी को फूल माला और गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया। श्री यादव ने कहा कि ब्रजवासी जी की यह जीत इस बात का प्रतीक है कि लोकतंत्र में धन बल पर जन बल की विजय होती है। यह लोकतंत्र की सच्ची पहचान है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर दीनबंधु क्रांतिकारी, मुन्ना, कविता कुमारी, नागेंद्र मिश्रा, उदय शंकर प्रसाद, रंजीत कुमार सहनी, अरुण कुमार साह, ऋषि कुमार, सुनील कुमार, शिवनारायण झा, लक्ष्मी राय, रूपा कुमारी, ब्रजेश शर्मा और जय किशोर यादव सहित कई लोग मौजूद थे।