रब्बी महोत्सव के बाद पंचायतों में किसान चैपाल का आयोजन

  • Post By Admin on Nov 19 2024
रब्बी महोत्सव के बाद पंचायतों में किसान चैपाल का आयोजन

लखीसराय : जिले के सभी प्रखंडों में रब्बी महोत्सव सह किसान प्रशिक्षण शिविर के समाप्ति के बाद अब पंचायत स्तर पर किसान चैपाल का आयोजन शुरू होने जा रहा है। यह आयोजन कृषि विभाग आत्मा के सौजन्य से 21 नवंबर से प्रारंभ होगा।इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी सह आत्मा के निदेशक सुबोध कुमार सुधांशु ने जानकारी दी कि 21 नवंबर को सदर प्रखंड के अमहरा और मोरमा सहित सभी प्रखंडों के दो-दो पंचायतों में किसान चैपाल लगाई जाएगी। यह कार्यक्रम 29 नवंबर तक लगातार जारी रहेगा। किसान चैपाल के दौरान कृषि समन्वयक, कृषि सलाहकार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रसार कर्मी और सहायक तकनीकी प्रबंधन कर्मी उपस्थित रहेंगे। चैपाल के माध्यम से किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, उनकी समस्याओं को सुना जाएगा और उनके समाधान पर चर्चा की जाएगी।