28 सितंबर को आरडीएस कॉलेज में होगा जिला युवा उत्सव का आयोजन

  • Post By Admin on Sep 25 2024
28 सितंबर को आरडीएस कॉलेज में होगा जिला युवा उत्सव का आयोजन

मुजफ्फरपुर : जिला युवा उत्सव का आयोजन 28 सितंबर को रामदयालु सिंह महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर के सभागार में पूर्वाह्न 10:00 बजे से होगा। इस आयोजन में 15 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के योग्य और इच्छुक कलाकार भाग लेंगे।

इच्छुक कलाकार विभिन्न विधाओं में 26 और 27 सितंबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक सूचना भवन स्थित जिला कला संस्कृति कार्यालय में पंजीकरण कर सकते हैं।

विधाएं:

समूह गायन - संगत कलाकार सहित कुल 10 कलाकार।
समूह लोकनृत्य - संगत कलाकार सहित कुल 10 कलाकार। नृत्य, गायन, और वाद्य वादन पारंपरिक होंगे।
एकांकी नाटक - अधिकतम 12 कलाकार, भाषा हिंदी।
शास्त्रीय नृत्य - (कत्थक, ओडिसी, भरतनाट्यम, मणिपुरी, कुच्चिपुड़ी) एकल प्रस्तुति। संगत कलाकार सहित अधिकतम 5 सदस्य।
शास्त्रीय गायन - एकल प्रस्तुति, संगत कलाकार सहित 3 सदस्य (हिंदुस्तानी और कर्नाटकी शैली)।
शास्त्रीय वादन - एकल प्रस्तुति, संगत कलाकार सहित 6 सदस्य (सितार, गिटार, तबला, बांसुरी, वीणा, मृदंगम)।
हारमोनियम वादन (सुगम) - एकल प्रस्तुति, संगत कलाकार सहित 3 सदस्य।
वक्तृता (हिंदी और अंग्रेजी) - एकल प्रस्तुति।
इसके अतिरिक्त लोक गाथा गायन, लोकगीत, सुगम संगीत, वायलिन वादन, सारंगी, सरोद, शहनाई, पखावज, ध्रुपद धमाड़ आदि प्रतियोगिताओं के साथ-साथ चित्रकला, हस्तशिल्प, मूर्तिकला और फोटोग्राफी जैसी चाक्षुष कलाओं की भी प्रतियोगिताएं होंगी।

पंजीकरण के लिए कलाकारों को आयु सत्यापन हेतु दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। निर्णायक मंडल में संगीतज्ञ और कलाकार शामिल होंगे, जिनका निर्णय अंतिम और मान्य होगा।