लखीसराय में 5100 करोड़ की फोर लेन सड़क और पुलों का निर्माण स्वीकृत

  • Post By Admin on Nov 23 2024
लखीसराय में 5100 करोड़ की फोर लेन सड़क और पुलों का निर्माण स्वीकृत

लखीसराय : बिहार के उपमुख्यमंत्री माननीय विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में लखीसराय जिले में विकास के नित नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री द्वारा गया में एक बड़ी घोषणा की गई। मंत्री ने बताया कि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के विशेष अनुरोध पर मोकामा से मुंगेर तक 90 किलोमीटर लंबा चार लेन ग्रीनफील्ड रोड बनाने की स्वीकृति दी गई है। यह सड़क बड़हिया से अशोक धाम होते हुए जाएगी और 5100 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण होगा। इस घोषणा से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।इसके अतिरिक्त उपमुख्यमंत्री के अधीन पथ निर्माण विभाग द्वारा लखीसराय जिले में कई पुराने और कमजोर पुल-पुलियों के पुनर्निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई है। लखीसराय में बुनियादी ढांचे के विकास के तहत पुराने और कमजोर कल्वर्ट्स को बदलकर आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट्स का निर्माण किया जाएगा।

सूर्यगढ़ा-खैरी-महसोनी-मानिकपुर पथ पर 01/22/0 आकार का आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट बनाया जाएगा। एनएच-80 बड़हिया में पुराने कल्वर्ट संख्या 01 के स्थान पर 01/33/0 आकार का आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट 73.27 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। वहीं, सूर्यगढ़ा-सलेमपुर पथ पर 24 लाख रुपये की लागत से आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट का निर्माण किया जाएगा जो इन क्षेत्रों में यातायात और सुरक्षा को और बेहतर बनाएगा। लखीसराय जिले की जनता इन विकास योजनाओं के लिए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को कोटि-कोटि धन्यवाद और आभार व्यक्त कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि इन योजनाओं से जिले में सड़क और पुलों की स्थिति में सुधार होगा जिससे आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में लखीसराय अपने विकास के स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रहा है।