छतौनी पुलिस ने चेकिंग अभियान में काटा चालान

  • Post By Admin on Jan 09 2025
छतौनी पुलिस ने चेकिंग अभियान में काटा चालान

मोतिहारी : जिले के छतौनी पुलिस प्रशासन द्वारा बुधवार को मनरेगा पार्क के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच की गई। इस अभियान के दौरान, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर एक वाहन चालक का चालान काटा गया। पुलिस ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करना था। चालान काटे जाने के बाद चालक को ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए कड़ी चेतावनी भी दी गई।