अंतरराष्ट्रीय नशीली द्रव्य विरोधी दिवस पर सिविल कोर्ट में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • Post By Admin on Jun 26 2026
अंतरराष्ट्रीय नशीली द्रव्य विरोधी दिवस पर सिविल कोर्ट में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

लखीसराय : अंतरराष्ट्रीय नशीली द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय के तत्वावधान में सिविल कोर्ट परिसर स्थित सभागार में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में न्यायमंडल के माननीय न्यायिक अधिकारियों, न्यायालय कर्मियों तथा पारा विधिक स्वयंसेवकों (पीएलवी) ने नशीले पदार्थों के दुरुपयोग एवं उनकी अवैध तस्करी के खिलाफ जागरूकता फैलाने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों पर अंकुश लगाने और लोगों को इसके प्रति संवेदनशील बनाना है।