लोकप्रिय समाचार

दिखाया गया है 1,734 चीज़े में से 121-130 ।
पुलिस आधुनिकीकरण और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था के शिल्पी एडीजीपी सुनील कुमार का बेंगलुरु में सम्मान
  • Post by Admin on Feb 22 2026

बेंगलुरु : बिहार कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं एडीजीपी (मुख्यालय) श्री सुनील कुमार को उनके उल्लेखनीय प्रशासनिक कार्य, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था और पुलिस आधुनिकीकरण में अहम भूमिका के लिए बेंगलुरु में सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार सिंह द्वारा एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया। सुनील कुमार का सेवाकाल दृढ़ नेतृत्व, पारà   read more

बिहार में महिला जॉब फेयर का आयोजन, 2000 से अधिक पदों पर मिलेगा रोजगार
  • Post by Admin on Mar 14 2026

पटना : राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बिहार सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। बिहार सरकार का सूचना एवं जन-संपर्क विभाग द्वारा आयोजित ‘महिला जॉब फेयर–2026’ के माध्यम से राज्य की 10वीं पास से लेकर स्नातक तक की महिलाओं को देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार का अवसर मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को कॉर्पोरेट क्षेत्र से जोड़ना और à   read more

आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम, छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य
  • Post by Admin on Mar 24 2026

लखीसराय : चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन मंगलवार को संध्या अर्घ्य के अवसर पर पूरे जिले में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। किऊल नदी के विभिन्न घाटों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के नदी, पोखर और तालाबों में बड़ी संख्या में छठ व्रती एकत्रित हुए और अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर पूजा-अर्चना की। कई श्रद्धालुओं ने घरों के आंगन और   read more

दिल्ली में गूंजा बिहार का सुर, सिविल सेवा प्रतियोगिता में स्वर्ण व कांस्य पदक
  • Post by Admin on Mar 24 2026

लखीसराय : सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट, विनय मार्ग, नई दिल्ली में 20 से 25 मार्च 2026 तक आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बिहार सचिवालय की 24 सदस्यीय टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य का मान बढ़ाया। विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों के बीच बिहार की टीम ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रभावशाली परिचय दिया और कई विधाओं में उल्लेखनीय उपलब्धठ  read more

पटना से दिल्ली तक हलचल: 5वीं सीट पर फंसा गणित, नीतीश कुमार के पत्ते खोलने का इंतजार
  • Post by Admin on Feb 27 2026

पटना : आगामी 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पांच सीटों के लिए होने वाले इस चुनाव में सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी महागठबंधन के बीच कड़ी रणनीतिक लड़ाई देखने को मिल रही है। संख्या बल के आधार पर दो सीटें जनता दल (यूनाइटेड) और दो सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में जाती दिख रही हैं। ऐसे में पांचवीं सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो ठ  read more

समाजसेवा की मिसाल बनीं नीता अंबानी, ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2025 से सम्मानित
  • Post by Admin on Mar 17 2026

भुवनेश्वर : देश की प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी नीता अंबानी को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (KISS) द्वारा प्रतिष्ठित ‘ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके समाजसेवा, मानवीय मूल्यों के संरक्षण और विभिन्न क्षेत्रों में किए गए व्यापक योगदान को मान्यता देते हुए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह बेहद ठ  read more

बड़हिया को मिली विकास की सौगात, उपमुख्यमंत्री ने 5.45 करोड़ की योजनाओं का किया शुभारंभ
  • Post by Admin on Apr 01 2026

लखीसराय : बिहार के उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र लखीसराय के बड़हिया में कई विकास योजनाओं की सौगात दी। महावीर जयंती के अवसर पर उन्होंने भगवान महावीर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर क्षेत्र के विकास और सामाजिक सद्भाव का संकल्प लिया। इसके बाद नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत बुडको के माध्यम à   read more

ब्लड बैंक व्यवस्था की समीक्षा के बीच डीएम ने किया रक्तदान, लोगों को किया प्रेरित
  • Post by Admin on Mar 30 2026

लखीसराय : जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने सोमवार को सदर अस्पताल, लखीसराय का निरीक्षण कर ब्लड बैंक की व्यवस्था और रक्त की उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि किसी भी आपात स्थिति में रक्त की कमी नहीं होनी चाहिए और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने ब्लड बैंक में   read more

चैती छठ की शुरुआत, कद्दू-भात का भोग लगाकर व्रतियों ने किया अनुष्ठान का शुभारंभ
  • Post by Admin on Mar 22 2026

लखीसराय : नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय चैती छठ महापर्व का पवित्र अनुष्ठान रविवार से श्रद्धा और आस्था के साथ शुरू हो गया। पहले दिन छठ व्रतियों ने स्नान कर शुद्धता के साथ कद्दू-भात बनाकर भगवान सूर्य को भोग अर्पित किया। इसके बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया और अपने परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी प्रसाद वितरित किया। चैती छठ का यह पर्व कार्तिक माह में मनाए जाने वाले छà   read more

समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे लखीसराय, सोलर प्लांट का किया उद्घाटन
  • Post by Admin on Mar 19 2026

लखीसराय : समृद्धि यात्रा के चौथे चरण के तहत नीतीश कुमार गुरुवार को जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड स्थित कजरा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने बहुप्रतीक्षित सोलर प्लांट का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सोलर प्लांट परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया, जिनमें सरकार की विकासात्मक योजनाओं को प्रदर्शित किया गया था। उन्होंने विशेष रूप   read more