बिलकुल ठीक पढ़ा आपने. मुख्यमंत्री योगी जी को केसरिया रंग अत्यंत प्रिये है और उनके पसंद का ख्याल रखना वहाँ के अधिकारीयों एवं समर्थकों की पसंद है. अभी पिछले दिनों उनके हरदोई दौरे पर तो अधिकारीयों ने टॉयलेट तक की टाइल्स बदलवा दिया.
जी हाँ, योगी जी को हरदोई में आठ घण्टे बिताने थे तो उनकी सुविधा के साथ पसंद का भी खास ख्याल रखा गया. सोफ़ा, बिस्तर, पर्दे के साथ-साथ कमोट के इर्द-गिर्द की टाइल्स को भी भगवा रंग से रंग दिया गया.
वैसे ये कोई नई चीज़ नहीं है उप्र वालों के लिए. पिछले दिनों ही अम्बेडकर जी की प्रतिमा को भी योगी जी के समर्थकों ने भगवा कोट पहना दिया था. जिसके बाद विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था तब जा कर अंबडेकर जी की कोट फिर नीली हुई थी.
वैसे याद तो होगा ही जैसे ही राज्य में सरकार बदलने के बाद से ही लखनऊ में सचिवालय के साथ-साथ तमाम सरकारी इमारतों को भगवा रंग से रंग दिया गया था. सरकारी स्कूल तक को नहीं छोड़ा गया. उन्हें भी भगवा रंग से पोत दिया गया. इसके चलते विपक्षी दलों ने योगी सरकार की खिंचाई भी की थी.
ख़ैर, वो पुरानी बात हो चुकी है अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में और क्या रंगा जायेगा!






















