मुजफ्फरपुर : सदर थाना क्षेत्र स्थित खबड़ा के निवासी समाजसेवी मनोरंजन कुमार ने शहर के एक निजी बैंक्वेट हॉल में मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि, "मुजफ्फरपुर शहर के विकास के प्रति सरकार की उदासीनता को ध्यान में रखते हुए, मैं लोकसभा चुनाव मुजफ्फरपुर संसदीय क्षेत्र से लड़ने का निर्णय लिया हूँ।"

मनोरंजन कुमार ने संवाददाताओं से बात करते हुए आगे कहा कि, "बढ़ती बेरोजगारी एवं महंगाई के खिलाफ आम जनता की भावनाओं को ध्यान में रखकर, बढ़ती हुई जन समस्याओं को रखकर जनता के बीच में जाऊंगा। पूर्व में जो भी सांसद हुए उन्होंने कभी भी आम जनता के भावनाओं का कदर नहीं किया। उन्होंने अपने वादों को भी पूरा नहीं किया। परिणाम आज भी सड़क की समस्या, पेयजल की समस्या, बेरोजगारी की समस्या, फैले हुए भ्रष्टाचार से आम जनता त्राहिमाम कर रही है।

आगे उन्होंने कहा की," मैं आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए एवं उनके आवाज को संसद में पहुंचाने के लिए चुनाव लड़ रहा हूँ। मुजफ्फरपुर के जनता की भावनाओं को ध्यान में रखकर उनके मदद से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़ा होने का घोषणा कर रहा हूँ। राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दलों के विफलता को ध्यान में रखकर मैं निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय किया हूँ।"