राहुल गांधी का भाजयुमो ने किया पुतला दहन
- Post By Admin on Jul 03 2024

मुजफ्फरपुर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हिंदू विरोधी बयान के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने स्थानीय कल्याणी चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सौरभ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया और जमकर नारेबाजी की।
भाजपा जिला मंत्री नचिकेता पांडे ने कहा "राहुल गांधी ने लोकसभा में हिंदू धर्म को हिंसक और नफरत फैलाने वाला बताया। हिंदू धर्म वह है जिसने रावण का संहार किया और मंदिरों की रक्षा की। हिंदू धर्म के अनुयायी कभी हिंसक नहीं होते, लेकिन उनके खिलाफ टिप्पणी करना सिख, जैन और बौद्ध धर्म का भी अपमान है। संसद में ऐसी बातें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। राहुल गांधी ने हिंदू धर्म को अपमानित किया है। यह धर्म सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक है। उनकी टिप्पणियां पूरी तरह से गलत और निंदनीय हैं। हिंदुस्तान हिंदुत्व का अपमान नहीं सहेगा।"
महामंत्री शांतनु शेखर ने कहा "राहुल गांधी का बयान उनके ओछी मानसिकता का परिचायक है। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने ऐसा कहा है। उनके बयानों से उनकी अपरिपक्वता झलकती है और उनकी मानसिकता देश विरोधी है। भाजयुमो इसका कड़ा विरोध करता है।"
इस विरोध प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष मुकुल सिंह, राजा सिंह, आदित्य साह, जिला मंत्री वरुण झा, रवि पराशर, भाजपा जिला महामंत्री प्रभु कुशवाहा, किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी साकेत शुभम, राकेश पटेल, युवा मोर्चा के राहुल वर्मा, ओम प्रकाश, गौरव, विशाल, जय कुमार, निखिल, जय सिंह, विक्की और दीपांशु श्रीवास्तव सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।