सूरत : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 34 वर्षीय महिला नेता दीपिका पटेल ने गुजरात के सूरत में अपने घर में आत्महत्या कर ली है। यह घटना भीमराड इलाके में उनके घर की है जहां उनका शव दोपहर करीब 2 बजे उनके बेडरूम के छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया।

पुलिस के अनुसार, दीपिका पटेल सूरत के वार्ड संख्या 30 की भाजपा महिला इकाई की अध्यक्ष थीं । पुलिस ने बताया कि आत्महत्या से पहले दीपिका ने वार्ड 30 के पार्षद चिराग सोलंकी से फोन पर संपर्क किया था और उन्हें बताया था कि वह तनाव में हैं और आत्महत्या करने का इरादा रखती हैं।

पार्षद सोलंकी ने तुरंत दीपिका के घर जाने की कोशिश की लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद घर का दरवाजा तोड़ा गया।