गिरिडीह : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को झारखंड के गिरिडीह, गांडेय और बोकारो जिलों में तीन जनसभाएं करेंगे। शाह सुबह 11:30 बजे गिरिडीह जिले के सीहोडीह स्थित आम बागान में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:15 बजे गांडेय के महेशमुंडा स्थित कुसुंभा में दूसरी जनसभा होगी। इसके बाद तीसरी जनसभा का आयोजन बोकारो जिले के डुमरी के उपरघाट में कंचकीरो फुटबॉल मैदान में दोपहर 3:00 बजे किया जाएगा।
इन जनसभाओं में केंद्रीय गृह मंत्री का मुख्य फोकस आगामी चुनावों के मद्देनजर पार्टी की स्थिति को मजबूत करना और जनता को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी देना है।
























