ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 14,020 चीज़े में से 8,441-8,450 ।
राँची, पाकुड़ और पश्चिम बंगाल में ईडी की छापेमारी, बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में बड़ी कार्रवाई
  • Post by Admin on Nov 12 2024

राँची : बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह झारखंड के राँची और पाकुड़ तथा पश्चिम बंगाल के 24 परगना और कोलकाता में व्यापक छापेमारी की। ईडी की टीम ने राँची में बरियातू स्थित होटल स्काई लाइन, आश्वी डायग्नोसिस समेत छह अन्य ठिकानों पर पहुँचकर तलाशी अभियान चलाया। ईडी की यह कार्रवाई बांग्लादेशी घुसपैठ और इससे जुड़े संदिग्ध लेन-देन के मामलों क   read more

हेमंत सोरेन ने समर्थकों से की अपील, झारखंड सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान
  • Post by Admin on Nov 12 2024

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में एक बयान में अपने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का जिक्र करते हुए समर्थकों से अपील की कि वे झारखंड सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने में मदद करें। उन्होंने बताया कि लगातार खराब स्वास्थ्य के बावजूद वे हर दिन 4-5 जनसभाएं कर रहे हैं। इस कारण वे 'अबुआ सरकार के अधिकार पत्र' के अनावरण में भी शामिल नहीं हो सके।   read more

11 साल से फरार नक्सली सुग्गी कोड़ा गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
  • Post by Admin on Nov 11 2024

लखीसराय : जिले की पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। चानन थाना क्षेत्र के कानीमोह जंगल से एसएसबी और एसटीएफ के सहयोग से हार्डकोर नक्सली सुग्गी कोड़ा उर्फ सोनिया कोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर राजघाट कोल, कानीमोह और शीतला कोड़ासी के जंगली इलाकों में सर्च अभियान चलाया गया था जिसमें इस वांछित नक्सली   read more

लखीसराय में रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी गई
  • Post by Admin on Nov 11 2024

लखीसराय : आत्मा योजना के अंतर्गत सोमवार को लखीसराय जिला मुख्यालय के नया बाजार स्थित केआरके उच्च विद्यालय के मैदान में रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र, एडीएम सुधांशु शेखर, उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, वरीय कृषि वैज्ञानिक विनोद कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी सुबोध कुमार सुधाशु, और स   read more

छठ पर्व समाप्ति के बाद आशा संघ का धरना फिर से शुरू, अनियमितता के विरोध में आंदोलन जारी
  • Post by Admin on Nov 11 2024

लखीसराय : बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (सेवांजलि) की लखीसराय जिला शाखा ने मानदेय भुगतान में अनियमितता के विरोध में 29 सितंबर 2024 से शुरू किया गया धरना कार्यक्रम छठ पर्व की समाप्ति के बाद सोमवार को पुनः शुरू कर दिया। सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष जारी इस धरने का नेतृत्व संघ की नेत्री आशा सिंहा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हिया की बीसीएम द्वारा   read more

32वीं बाल विज्ञान कांग्रेस की तैयारी हेतु कार्यशाला का आयोजन आज
  • Post by Admin on Nov 11 2024

लखीसराय : 32वीं बाल विज्ञान कांग्रेस की तैयारी के लिए लखीसराय जिला मुख्यालय के प्लस टू उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय महिला विद्या मंदिर, पुरानी बाजार, चितरंजन रोड में मंगलवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला में संबंधित शिक्षकों को बाल विज्ञान कांग्रेस के आयोजन और विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट प्रदर्शन के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा। साइंस फॉर सोसाइ   read more

कल्पना सोरेन 12 नवंबर को झरिया और निरसा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी
  • Post by Admin on Nov 11 2024

धनबाद : झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन 12 नवंबर, मंगलवार को झरिया और निरसा विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। इन सभाओं के माध्यम से वह इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील करेंगी। इंडिया गठबंधन के समर्थन में आयोजित इन चुनावी सभाओं की तैयारी पूरी कर ली गई है। कल्पना सोरेन ने सभा में लोगों से गठबंधन के प्रत्याशियों   read more

सिवान पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़, 3 गिरफ्तार, स्मैक और अन्य सामान बरामद 
  • Post by Admin on Nov 11 2024

सीवान : सिवान पुलिस, एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टेढ़ी घाट नगर के पास एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी और सुपारी किलर जितेंद्र उर्फ जिम्मी को गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ में जितेंद्र के दाहिने पैर में गोली लगी। इसे इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। बीती रात पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे कुख्यात अपराधियों पर कार्रवाई की। एसटीएफ, SOG-7 और हु   read more

कल्पना सोरेन ने भाजपा पर कसा तंज, कहा आदिवासियों की नहीं खनिजों की चिंता है
  • Post by Admin on Nov 11 2024

रांची : पोटका में संजीब सरदार के पक्ष में आयोजित एक जन सभा को संबोधित करते हुए झारखंड की आदिवासी नेता और राज्य की मंत्री कल्पना सोरेन ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भाजपा नेताओं पर आदिवासियों के मुद्दे को लेकर झूठे दावे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोग आदिवासियों की चिंता नहीं करते। बल्कि उनकी नजर सिर्फ झारखंड की जमीन के नीचे छिपी खनिज संपदा पर है। कल्पन   read more

स्पेशल ब्रांच के दरोगा अनुपम कच्छप हत्या मामले में पुलिस ने पांच अपराधियों को किया गिरफ्तार
  • Post by Admin on Nov 11 2024

राँची : कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित इंडिया होटल के पास बीते दो अगस्त की रात को स्पेशल ब्रांच के दरोगा अनुपम कच्छप की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में राँची पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए घटना में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से पूछताछ की और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की   read more