ताज़ा समाचार
- Post by Admin on Sep 28 2024
लखीसराय : झारखंड के सिमडेगा स्थित अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में 28 सितंबर से 02 अक्टूबर 2024 तक आयोजित होने वाली 34वीं सब-जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के लिए बिहार की टीम रवाना हो चुकी है। इस संबंध में जानकारी बिहार खो-खो एसोसिएशन के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में लखीसराय जिले से सूरजगढ़ा के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जो बिहार की टीम का हिस्स read more
- Post by Admin on Sep 28 2024
सारण : बिहार के सारण जिले में खैरा थाना क्षेत्र के रामनगर चौखरा से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। यहां की दो सौतेली बेटियों ने अपनी मां, पिंकी देवी की ईंट और पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने वाली दोनों बेटियों को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पिंकी देवी की हत्या के बाद उनका शव खैरा-मढ़ौरा रोड किनारे एक सुनसान स्थान पर फ read more
- Post by Admin on Sep 28 2024
जयपुर : देशभर में खाद्य पदार्थों में मिलावट की समस्या गंभीर होती जा रही है, और हाल ही में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान इस मामले में शीर्ष पर है। जयपुर में तो हालात और भी चिंताजनक हैं, जहां हर चौथा सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरता। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए हालिया सर्वे के अनुसार, देश में 22% सैंपल मिलावट के चलते फेल हो रह read more
- Post by Admin on Sep 28 2024
रेबीज एक खतरनाक और घातक बीमारी है, जो मुख्य रूप से वायरस के जरिए फैलती है। इस बीमारी के संक्रमण से व्यक्ति का मस्तिष्क और नर्वस सिस्टम गंभीर रूप से प्रभावित होता है, जिससे मृत्यु तक हो सकती है। आमतौर पर, यह माना जाता है कि रेबीज सिर्फ कुत्तों के काटने से होता है, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कुत्तों के अलावा भी कई जानवर हैं, जो रेबीज वायरस का प्रसार कर सकते हैं। वर्ल्ड रेबीज डे क read more
- Post by Admin on Sep 28 2024
मोतिहारी : बिहार सरकार ने एक आईएएस अधिकारी और बिहार प्रशासनिक सेवा के 29 अधिकारियों का एक साथ तबादला किया है. सरकार की ओर से शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई. प्रशासनिक महकमे से मिली जानकारी के मुताबिक सारण के एडीएम शंभू शरण पांडेय को पूर्वी चंपारण जिले का नया उप विकास आयुक्त बनाया गया है. इससे पहले श्री पांडेय पूर्वी चंपारण जिले के चकिया और अरेराज अनुमंडल में एसडीएम क read more
- Post by Admin on Sep 28 2024
मोतिहारी : जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं उनके कार्यालय कर्मियों द्वारा की जा रही मनमानी के खिलाफ शुक्रवार को प्रदेश मुखिया संघ के सचिव व गोढ़वा पंचायत के मुखिया राजू बैठा ने जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल को एक आवेदन देकर कारवाई करने की मांग की. मुखिया श्री बैठा ने बताया कि मोतिहारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के विरुद्ध माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार को एक आवेदन दिया था उस आवे read more
- Post by Admin on Sep 28 2024
मुजफ्फरपुर : शुक्रवार को नगर आयुक्त विक्रम विरकर, भा.प्र.से., ने मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के अंतर्गत शहर की विभिन्न सड़कों और नालों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उप नगर आयुक्त सोनू कुमार राय, नगर प्रबंधक विष्णु प्रभाकर लाल, सहायक अभियंता अभिनव पुष्प, राकेश कुमार तथा सफाई प्रभारी कमल किशोर और अजय कुमार भी उनके साथ थे। उन्होंने वार्ड संख्या-48 और 49 के बेला रोड बैंकर्स कॉ read more
- Post by Admin on Sep 28 2024
पटना : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बंगाल में बिहार के युवाओं के साथ हो रही दुर्व्यवहार की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में बिहार के लोगों का अपमान हो रहा है, जहां बिहारी व्यक्ति को मूर्ख, अनपढ़ और मजदूर समझा जाता है। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि बिहार के नेताओं की विफलताओं के कारण "बिहारी" शब्द अब एक गाली बन चुका है। प्रशांत read more
- Post by Admin on Sep 28 2024
समस्तीपुर : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना गांव में बुधवार की रात उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। छापेमारी के दौरान, एक महिला सिपाही समेत दो जवानों को बंधक बना लिया गया। स्थिति बिगड़ने पर अधिक जवान मौके पर पहुंचे, जिससे महिला सिपाही को सुरक्षित मुक्त कराया गया। इस हमले में महिला सिपाही खुशबू कुमारी सहित आठ जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल read more
- Post by Admin on Sep 28 2024
मुजफ्फरपुर : मौसमीय वेधशाला पूसा द्वारा किए गए आकलन के अनुसार, पिछले तीन दिनों का औसत अधिकतम तापमान 30.5°C और न्यूनतम तापमान 23.9°C दर्ज किया गया। सुबह की औसत सापेक्ष आर्द्रता 94% और दोपहर में 89% रही। हवा की औसत गति 15.1 किमी/घंटा और दैनिक वाष्पन 1.8 मिमी मापा गया। सूर्य प्रकाश अवधि औसतन 2.2 घंटे प्रति दिन रही, जबकि 5 सेमी गहराई पर भूमि का औसत तापमान सुबह 30.1°C और दोपहर 31.4°C दर्ज किया गया। इस अव read more