ताज़ा समाचार
- Post by Admin on Nov 25 2024
बड़कागांव : 23 नवंबर को मतदान की गणना के बाद आए रिजल्ट के बाद झारखंड विधानसभा चुनाव में बड़कागांव सीट से करारी शिकस्त मिलने के बाद कांग्रेस कैंडिडेट अंबा प्रसाद ने भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक रोशनलाल चौधरी पर बड़ा इल्जाम लगाया है। अंबा प्रसाद ने सोशल माडिया X पर पोस्ट किया “अभी कल ही चुनाव के नतीजे आये और आज नवनिर्वाचित विधायक के समर्थकों ने हमारी गाड़ी का शीशा तोड़कर अपन read more
- Post by Admin on Nov 25 2024
लखीसराय : स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल में रविवार को तीन दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स ट्रेनिंग कैंप का भव्य शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में बिहार राज्य के 13 डीएवी स्कूलों के 90 खिलाड़ी और उनके खेल शिक्षक भाग ले रहे हैं। ये सभी खिलाड़ी आगामी नेशनल कबड्डी टूर्नामेंट के लिए चयनित हैं। शिविर का उद्घाटन डीएवी के प्राचार्य डॉ. निरंजन कुमार, प्रशिक्षक अविनाश कुमार और लक्ष read more
- Post by Admin on Nov 25 2024
रांची : कांग्रेस की झारखंड इकाई ने रविवार को कहा कि उसने झारखंड विधानसभा में विधायक दल के नेता को नामित करने का फैसला नई दिल्ली में अपने केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ दिया है। कांग्रेस महासचिव और झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने संवाददाताओं से कहा, ''आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई। पार्टी ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर विधायक दल के नेता को नामित करने का अधिक read more
- Post by Admin on Nov 25 2024
रांची : सीबीआई ने नीट 2024 प्रश्नपत्र चोरी मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ पांचवां आरोपपत्र दाखिल किया है। इस मामले में अब तक 45 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है। जिन पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है। उसमें धनबाद निवासी अमित कुमार सिंह, बोकारो निवासी सुदीप कुमार, युवराज कुमार, बिहार के नालंदा निवासी अभिमन्यु पटेल और पटना के रहने वाले अमित कुम read more
- Post by Admin on Nov 25 2024
लखीसराय : जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र स्थित तेतरहट मध्य विद्यालय में रविवार को हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता और शौचालय के महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड समन्वयक अमित कुमार और स्वच्छता पर्यवेक्षक राहुल कुमार ने बच्चों को स्वच्छता बनाए रखन read more
- Post by Admin on Nov 25 2024
मुज़फ्फरपुर : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने रविवार को लंगट सिंह कॉलेज का दौरा किया और कॉलेज के शैक्षणिक और आधारभूत संरचनाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय के साथ विस्तृत विमर्श किया। जिसमें शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा की गई। मंत्री सुनील कुमार ने सबसे पहले कॉलेज के read more
- Post by Admin on Nov 25 2024
मुजफ्फरपुर : शहर के छोटी सरैयागंज स्थित नवयुवक समिति के सभागार में रविवार को नटवर साहित्य परिषद की ओर से मासिक कवि गोष्ठी सह मुशायरा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शहर और आसपास के क्षेत्रों के प्रसिद्ध कवि, शायर और साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से महफिल को सजाया। कवि गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि और गीतकार डॉ. विजय शंकर मिश्र ने की। जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी वरिष्ठ read more
- Post by Admin on Nov 25 2024
लखीसराय : लायंस क्लब लखीसराय ने इस रविवार को लायंस फाउंडेशन हॉल, चितरंजन रोड, पुरानी बाज़ार में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में मुख्य रूप से मधुमेह, उच्च रक्तचाप और नेत्र परीक्षण की सुविधाएँ प्रदान की गई। क्लब के चार्टर सदस्य डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा और डॉ. कुमार अमित ने मिलकर लगभग 233 मरीजों का निःशुल्क उपचार किया और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया read more
- Post by Admin on Nov 25 2024
लखीसराय : रविवार को स्थानीय प्रभात चौक स्थित भारती निकेतन के सभागार में जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन लखीसराय की ओर से एक सजीव कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष राम बालक सिंह ने की। संचालन की जिम्मेदारी सचिव देवेंद्र आजाद ने निभाई और सभी आगत कवियों का स्वागत जिला संगठन मंत्री अरविंद कुमार भारती ने किया। इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित कवियो read more
- Post by Admin on Nov 25 2024
लखीसराय : रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के नंदनामा गांव में शनिवार को घरेलू विवाद के दौरान शराब के नशे में महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की पहचान नंदनामा गांव निवासी धर्मेंद्र राम की पत्नी 28 वर्षीय लालपरी देवी के रूप में हुई है। महिला ने अपने देवर और ससुर विजय राम पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रामगढ़ च read more