ताज़ा समाचार
- Post by Admin on Nov 25 2024
मुजफ्फरपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरैया की चहारदीवारी और शौचालय तोड़कर 62 फीट भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ भूमाफिया भगाओ, अस्पताल बचाओ जन संघर्ष समिति के बैनर तले रविवार को सरैया में विशाल जुलूस और जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मणिकपुर चौक से जुलूस के रूप में हुई। जो सरैया मुख्य बाजार और मोती चौक होते हुए पूर्व निर्धारित जन पंचायत स्थल पहुंचा। जन पंचायत read more
- Post by Admin on Nov 25 2024
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के मुफ्फसिल थाना से फरार सुगौली के उत्तरी मानसिंघा पंचायत के मुखिया पति नईम खां की गिरफ्तारी को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने 15 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है. एसपी ने कहा कि तुरंत सरेंडर नहीं करने पर मुखिया पति के घर की कुर्की की जाएगी.एसपी ने बताया कि मुखिया पति को भगाने में सहयोग करने वाले उनके चालक को जेल भेज दिया गया है. यहां बता दें कि शनिव read more
- Post by Admin on Nov 25 2024
मुजफ्फरपुर : केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने रविवार को मुजफ्फरपुर का दौरा किया। जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होंने लंगट सिंह कॉलेज में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया और मिठनपुरा स्थित एक निजी होटल में तिरहुत स्नातक क्षेत्र के उपचुनाव में जेडीयू प्रत्याशी अभिषेक झा के समर्थन में सभा भी की। राज read more
- Post by Admin on Nov 25 2024
रांची : विधानसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नई सरकार के गठन की प्रकिया तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक नए मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन का शपथग्रहण समारोह 26 नवंबर को होगा। इस समारोह में विपक्षी दलों के तमाम बड़े नेता भी शामिल होंगे। जिनमें तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कांग्रेस नेता read more
- Post by Admin on Nov 25 2024
लखीसराय : जिले की उत्पाद पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग स्थानों से 24 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर और एक शराबी को गिरफ्तार किया। उत्पाद सब इंस्पेक्टर गुड्डू कुमार ने बताया कि लखीसराय रेलवे स्टेशन के पास समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर निवासी शिवनाथ पासवान के पुत्र अजय कुमार को 24 लीटर विदेशी शराब के साथ रंगे हाथ शराब तस्करी करते हुए पकड़ा गया। वही read more
- Post by Admin on Nov 25 2024
मुजफ्फरपुर : कथाकार विजयकांत, कवयित्री शांति सुमन और पटकथा लेखक विजय मित्रा की स्मृति में जनसंस्कृति मंच के तत्वाधान में श्रद्धांजलि संगोष्ठी का आयोजन हरिसभा चौक स्थित भाकपा माले कार्यालय में हुआ। प्रारंभ में एक मिनट का मौन रख कर दिवंगत लेखकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लेखक वीरेन नंदा ने अपनी बात रखते हुए कहा "70 के दशक में नक्सलबाड़ी आंदोलन के समय क्रांतिकारी वाम वि read more
- Post by Admin on Nov 25 2024
लखीसराय : बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री ने पार्टी के प्रधान कार्यालय में आयोजित जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में भाग लिया जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम के दौरान सिन्हा ने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकार read more
- Post by Admin on Nov 25 2024
लखीसराय : नगर कांग्रेस कमेटी लखीसराय के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने अपने निजी घरेलू कार्यों में व्यस्तता का हवाला देते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश को पत्र लिखकर पद से मुक्त करने की मांग की है। उन्होंने संगठन के कार्यों के लिए समय नहीं दे पाने का कारण बताते हुए पार्टी में नया चेहरा लाने की आवश्यकता की बात की। इस संबंध में जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने त्य read more
- Post by Admin on Nov 25 2024
लखीसराय : जिले के पुरानी बाजार स्थित राणी सती मंदिर में शनिवार से आयोजित मारवाड़ी समाज के दो दिवसीय मंगसिर नवमी उत्सव का रविवार को मंगल पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सफलता पूर्वक समापन हुआ। इस उत्सव में धार्मिक भंडारा सहभोज का आयोजन किया गया जिसमें मारवाड़ी समाज के साथ अन्य समाज के लोग भी सपरिवार सम्मिलित होकर प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया। read more
- Post by Admin on Nov 25 2024
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में 27 दलबदलू नेताओं ने किस्मत आजमाई। इनमें से केवल 8 उम्मीदवार ही जीत पाए। जबकि 19 को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा, झामुमो, कांग्रेस, आजसू, बसपा और समाजवादी पार्टी ने इन नेताओं को अपने टिकट दिए थे। सबसे ज्यादा 7 दलबदलू झामुमो की ओर से चुनाव लड़े। जिनमें से 3 हार गए। यह प्रदर्शन दिखाता है कि पार्टी बदलने से चुनाव जीतने की गारंटी नहीं मिलती। भ read more