ताज़ा समाचार
- Post by Admin on Jul 14 2025
लखीसराय : नगर परिषद बड़हिया के सभागार में सोमवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार ने की। बैठक में नगर परिषद क्षेत्र के सभी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ), पर्यवेक्षक एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मतदाता सूची के सत्यापन, अद्यतन और डिजिटलीकरण से जुड़ी प्रक्रिय read more
- Post by Admin on Jul 14 2025
नई दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े करोड़ों पीएफ खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर है। भारत सरकार ने पीएफ निकासी नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए घर खरीदने और आपातकालीन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। अब 90% तक निकासी की सुविधा सरकार ने पीएफ स्कीम के पैरा 68 के तहत यह संशोधन किया है, जिसके तहत पहली बार घर खरीदने, निर्माण कार्य यठread more
- Post by Admin on Jul 14 2025
नई दिल्ली : वैश्विक क्रिप्टो बाजार में बड़ी उछाल देखने को मिली है। सोमवार को प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत 2.75% की तेजी के साथ $1,21,097.94 पर पहुंच गई, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। पहली बार बिटकॉइन ने $1.21 लाख डॉलर का आंकड़ा पार किया है। इसके साथ ही बिटकॉइन का कुल बाजार पूंजीकरण भी बढ़कर $2.41 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। क्रिप्टो ट्रैकर कॉइनमार्केटकैप के मुताबिक, इस तेजी के पीछे ठread more
- Post by Admin on Jul 14 2025
नई दिल्ली : नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दायर अभियोजन शिकायत पर सोमवार को संज्ञान लेते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया है। मामले की अगली सुनवाई अब 29 जुलाई को होगी, जहां यह तय किया जाएगा कि अदालत इस शिकायत पर ट्रायल की read more
- Post by Admin on Jul 14 2025
नई दिल्ली : भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और पूर्व कॉमनवेल्थ चैंपियन पारुपल्ली कश्यप ने अपनी 7 साल पुरानी शादी को खत्म करने का निर्णय लिया है। इस बात की जानकारी खुद साइना ने रविवार देर रात एक भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए दी, जिसमें उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने की बात कही। साइना ने लिखा, “जिंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग रास्तों पर ले जाती है। काफी सोच-विचार के ठread more
- Post by Admin on Jul 14 2025
उज्जैन : श्रावण मास के पहले सोमवार को उज्जैन स्थित विश्वविख्यात महाकालेश्वर मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अलसुबह 2:30 बजे पट खुलते ही मंदिर में शिवभक्तों का तांता लग गया। पूरे परिसर में "जय श्री महाकाल" और "हर हर महादेव" के जयघोष गूंजने लगे। भक्तों ने भस्मारती और सामान्य दर्शन का लाभ उठाया। श्रावण मास की परंपरा के अनुसार बाबा महाकाल की प्रथम सवारी आज दोपहर 4 ठread more
- Post by Admin on Jul 14 2025
गंगटोक : सिक्किम के नाथू ला मार्ग से इस वर्ष आयोजित कैलाश मानसरोवर यात्रा श्रद्धा, संकल्प और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं का बेहतरीन उदाहरण बनकर सामने आई है। तीर्थयात्रियों ने जहां इस यात्रा को आध्यात्मिक रूप से अत्यंत समृद्ध बताया, वहीं यात्रा के प्रबंधन और सुविधाओं की सराहना करते हुए इसे अब तक का सबसे सुगम और दिव्य अनुभव बताया। सिक्किम पर्यटन विकास निगम (STDC) के मुख्य कार read more
- Post by Admin on Jul 14 2025
लखनऊ : भारत के होनहार अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से वापसी को लेकर उनके परिवार में जश्न और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। लखनऊ स्थित उनके घर में जहां एक ओर चंद्रयान मिशन की सफलता को लेकर गर्व और उल्लास है, वहीं दूसरी ओर सावन के पहले सोमवार को पूरे परिवार ने भगवान शिव की विशेष पूजा कर शुभांशु की सकुशल वापसी की कामना की। परठread more
- Post by Admin on Jul 14 2025
नई दिल्ली : स्वास्थ्य को लेकर सरकार ने एक बड़ा और अनोखा कदम उठाया है। अब सिगरेट की तरह समोसे, जलेबी, लड्डू, पकौड़े और वड़ा पाव जैसे लोकप्रिय तले-भुने या मीठे खाद्य पदार्थों पर भी सेहत संबंधी चेतावनी दिखाई देगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश के सभी केंद्रीय संस्थानों को "ऑयल एंड शुगर वार्निंग बोर्ड" लगाने का आदेश जारी कर दिया है। इस पहल का उद्देश्य बढ़ती जीà read more
- Post by Admin on Jul 14 2025
अमरावती : आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 दिहाड़ी मजदूरों की जान चली गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। यह हादसा पुल्लमपेटा मंडल के रेड्डी चेरुवु कट्टा इलाके में उस समय हुआ जब आमों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर झील के किनारे पलट गया। हादसे में मृतकों में पांच महिलाएं शामिल हैं, जबकि गंभीर रूप से घायल कई लोगों का इलाज कडप्पा के रिम्स अस read more