ताज़ा समाचार
- Post by Admin on Jan 29 2026
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर न्याय, संविधान और सरकार की नीतियों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सच्चा न्याय वही है, जिसमें किसी भी वर्ग के साथ अन्याय न हो और किसी को भेदभाव का शिकार न बनाया जाए। उनका कहना था कि किसी भी कानून या नियम की केवल भाषा ही नहीं, बल्कि उसकी à read more
- Post by Admin on Jan 29 2026
मुजफ्फरपुर: पूर्व रक्षा मंत्री एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नान्डिस की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ मुजफ्फरपुर इकाई की ओर से सिटी पार्क, मुजफ्फरपुर में स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जिलाध्यक्ष संतोष बसंत के नेतृत्व में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित ठread more
- Post by Admin on Jan 29 2026
नई दिल्ली : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए इक्विटी नियमों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। गुरुवार को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने ‘यूजीसी प्रमोशन ऑफ इक्विटी रेगुलेशन 2026’ के क्रियान्वयन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी। अदालत ने कहा कि नियमों की भाषा स्पष्ट नहीं है और इससे दुरुपयोग की गंभीर आशंका पैदा होती है, इसलिए इनकà read more
- Post by Admin on Jan 29 2026
लखीसराय : दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और पुनर्वास की दिशा में जिला प्रशासन लखीसराय द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र के निर्देश एवं मार्गदर्शन में 30 जनवरी 2026 को विशेष कृत्रिम अंग मापन एवं वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर पूर्वाह्न 10 बजे से समाहरणालय लखीसराय स्थित गांधी मैदान के खेल भवन में आयोजित होगा। इस शिविर का उद्देठread more
- Post by Admin on Jan 29 2026
लखीसराय : जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अजय कुमार शर्मा एवं प्रभारी सचिव सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय कुमारी ज्योत्सना के निर्देशानुसार 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत लखीसराय प्रखंड के वृन्दावन ग्राम स्थित आर.के. मैथमेटिक्स ट्यूटोरियल में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उदॠread more
- Post by Admin on Jan 29 2026
तिरुवनंतपुरम : सबरीमाला मंदिर में हुए सोना चोरी मामले में इसरो की नई वैज्ञानिक जांच ने कई अटकलों और शंकाओं पर विराम लगा दिया है। विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के वैज्ञानिकों ने परीक्षणों में पुष्टि की है कि गर्भगृह (संनिधानम) के दरवाजे के पैनल बदले नहीं गए थे। चोरी केवल तांबे की चादरों पर चढ़ी सोने की परत को रासायनिक प्रक्रिया के जरिए हटाकर की गई थी, न कि ठोस सोने वाले पैनलà read more
- Post by Admin on Jan 29 2026
नई दिल्ली : भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर सकारात्मक माहौल बनता दिख रहा है। शीर्ष सरकारी सूत्रों के अनुसार दोनों देशों के बीच चल रही व्यापार वार्ता में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और समझौते को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। भारतीय अधिकारियों का कहना है कि अब इस वार्ता को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अमेरिका पर है। सूत्रों के मुताबठread more
- Post by Admin on Jan 29 2026
चंडीगढ़ : पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल के एक चौंकाने वाले बयान ने राज्य की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है। भट्ठल ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्हें कुछ अधिकारियों ने सत्ता दोबारा हासिल करने के लिए बेहद खतरनाक और आपत्तिजनक सुझाव दिया था, जिसे उन्होंने तुरंत खारिज कर दिया था। पूर्व सीएम के अनुसार, संबंधित अधिकारियों ने चुनाव से पहले बाजाà read more
- Post by Admin on Jan 29 2026
नई दिल्ली : उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड से जनजीवन पहले से ही प्रभावित है, वहीं अब भारतीय मौसम विभाग ने 1 फरवरी से नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की चेतावनी जारी की है। इसके असर से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। read more
- Post by Admin on Jan 29 2026
नई दिल्ली : आधार कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने अपने नए आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च किया है, जिसे ‘सुपर ऐप’ के तौर पर देखा जा रहा है। यूआईडीएआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी आधिकारिक जानकारी दी है और कहा है कि यह ऐप आधार से जुड़ी सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल और आसान बना देगा। इसके लॉन्च के बाद करोडà read more