ताज़ा समाचार
- Post by Admin on Mar 24 2025
मुजफ्फरपुर : बढ़ते मोटापे और बिगड़ती जीवनशैली को देखते हुए 'आहार क्लिनिक' में सोमवार को डायट पर चर्चा' विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व शहर की सुप्रसिद्ध न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना नेमानी ने किया। कार्यशाला में अर्चना नेमानी ने भोजन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण और बारीक बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि भोजन क्या, कब, कैसे और किस तरीके से पकाकर ख read more
- Post by Admin on Mar 24 2025
लखीसराय : जिला लगोरी संघ की दो दिवसीय बैठक सोमवार को नाथ पब्लिक स्कूल परिसर में संपन्न हुई। बैठक में बिहार राज्य लगोरी संघ के सचिव रणधीर कुमार का भव्य स्वागत किया गया। भगत सिंह की जयंती के अवसर पर उनके विचारों से प्रेरणा लेते हुए बैठक में निर्णय लिया गया कि लखीसराय जिले के सभी प्रखंडों में महाभारत कालीन खेल लगोरी को विस्तार देने के लिए रेफरी प्रशिक्षण कैंप का आयोजन जल्द किया जाएग read more
- Post by Admin on Mar 24 2025
लखीसराय : नया बाजार स्थित नाथ पब्लिक स्कूल में भारत स्वाभिमान न्यास के बैनर तले आयोजित दो दिवसीय कार्यकर्ता बैठक सोमवार को संपन्न हो गई। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। जिला प्रभारी नाथ अमिताभ ने कहा कि भगत सिंह जैसे क्रांतिकारी विचारों वाले युवाओं को तैयार करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। इसके लिए योग को अपने दैनिक जीवन read more
- Post by Admin on Mar 24 2025
मुजफ्फरपुर : रामेश्वर महाविद्यालय में आयोजित "विकसित भारत युवा संसद -2025" का सोमवार को भव्य समापन हुआ। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित इस जिला स्तरीय दो दिवसीय भाषण प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली जिलों से पहुंचे प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ब्रह्मच read more
- Post by Admin on Mar 24 2025
पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने राज्य के शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। लंबे समय से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे शिक्षकों की सूची आखिरकार शिक्षा विभाग ने जारी कर दी है। सोमवार को विभाग की ओर से 10,225 शिक्षकों के नामों की लिस्ट जारी कर दी गई। हालांकि, अभी सिर्फ जिलों का आवंटन हुआ है, स्कूल का निर्धारण बाद में होगा। दरअसल, राज्य में करीब 1.90 लाख शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए read more
- Post by Admin on Mar 24 2025
मुजफ्फरपुर : शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहादत दिवस के मौके पर मुजफ्फरपुर जिले के कन्हौली निवासी सह-आरा मिल के प्रोपराइटर श्री रामबाबू शर्मा की पुत्रवधू संजना संकल्प फाउंडेशन की संस्थापक सचिव अधिवक्ता संजू शर्मा एवं उनके पुत्र उमा शंकर को समस्तीपुर जिले के विथान स्थित छपरहिया विवाह भवन में आयोजित एक सम्मान समारोह में अंतर्राष्ट्रीय वीरता सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मा read more
- Post by Admin on Mar 24 2025
नई दिल्ली : 14 मार्च 2025 को लगे साल के पहले चंद्र ग्रहण के बाद अब 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण चैत्र अमावस्या के दिन घटित होगा, जो ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास बताया जा रहा है। इस दौरान मीन राशि और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में सूर्य, राहु, शुक्र, बुध और चंद्रमा का विशेष संयोग बनेगा। यूरोप और अफ्रीका में दिखेगा सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं पड़ेगा असर read more
- Post by Admin on Mar 24 2025
वैशाली: बिहार के सोनपुर के रहने वाले राहुल श्रीवास्तव ने एक बार फिर राज्य का नाम रौशन किया है। कराटे की दुनिया में शानदार प्रदर्शन करने वाले राहुल को अब वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप 2025 में भारतीय टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। यह चैंपियनशिप रूस में 5 से 8 अप्रैल के बीच आयोजित होगी। उनकी इस उपलब्धि से न केवल वैशाली बल्कि पूरे बिहार में खुशी की लहर है। 20 साल का अनुभव, कई गोल्ड मेडल अपने न read more
- Post by Admin on Mar 24 2025
नई दिल्ली : सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) देशभर में अपनी 4G सेवाएं शुरू करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। कंपनी का लक्ष्य जून तक एक लाख 4G टावर स्थापित करना है, जिसमें से अब तक 89 हजार टावर लग चुके हैं और सिंगल सेल फंक्शन टेस्टिंग जारी है। उम्मीद है कि जून के अंत तक सभी 4G साइट्स पूरी तरह ऑपरेशनल हो जाएंगी। इसके बाद BSNL 5G नेटवर्क पर काम शुरू कर देगी। संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली से 5G सेव read more
- Post by Admin on Mar 24 2025
केरल : केरल के एक छोटे से फार्म में पली-बढ़ी करुम्बी नाम की काली पिग्मी बकरी ने नया इतिहास रच दिया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने करुम्बी को दुनिया की सबसे छोटी जीवित बकरी का खिताब दे दिया है। किसान पीटर लेनू की इस नन्हीं बकरी ने न केवल फार्म बल्कि पूरे देश का नाम रोशन कर दिया है। महज 1 फीट 3 इंच है करुम्बी की ऊंचाई चार साल की करुम्बी की ऊंचाई मात्र 1 फीट 3 इंच मापी गई है, जो आम पिग्म read more