मुजफ्फरपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोशल वर्कर फॉर वूमेन इंपॉवरमेंट संस्था की ओर से ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना और महिला सशक्तिकरण का संदेश देना था।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्था की संस्थापिका बबली कुमारी ने सभी उपस्थित लोगों को महिला दिवस की शुभकामनाएं देकर की। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी की रानी दीदी को उनके सामाजिक और आध्यात्मिक योगदान के लिए पुष्पगुच्छ, शॉल और फलों की टोकरी भेंट कर सम्मानित किया गया।

साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए कवयित्री सविता राज को भी पुष्पगुच्छ, शॉल और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था की सदस्य मीरा जासवाल, सुमिता प्रकाश, रानू गुप्ता, अरुणिमा सिन्हा और रंजीत कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

इस मौके पर शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ. कंचन कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी से जुड़े सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और महिला सशक्तिकरण के महत्व पर अपने विचार साझा किए।