ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,256 चीज़े में से 2,641-2,650 ।
पटना में फिर गूंजीं गोलियां : मशहूर उद्योगपति गोपाल खेमका की सरेआम गोली मारकर हत्या
  • Post by Admin on Jul 05 2025

पटना : राजधानी पटना में शुक्रवार रात अपराधियों ने एक बार फिर अपनी हैवानियत का ऐसा खौफनाक चेहरा दिखाया कि पूरा शहर सहम उठा। गांधी मैदान थाना क्षेत्र में बिहार के चर्चित उद्योगपति और मगध अस्पताल के मालिक गोपाल खेमका की उनके अपार्टमेंट के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। हैरानी की बात यह है कि करीब 6 साल पहले उनके बेटे गुंजन खेमका की भी इसी तरह से गोली मारकर हत्या की गई थी। जान   read more

अमेरिका में ट्रंप का वन बिग ब्यूटीफुल बिल पास, टिप्स, ओवरटाइम और सोशल सिक्योरिटी पर नहीं लगेगा टैक्स
  • Post by Admin on Jul 04 2025

वाशिंगटन : अमेरिका में मध्यम वर्ग को राहत देने वाले एक ऐतिहासिक विधेयक को अमेरिकी कांग्रेस ने मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट' अमेरिकी सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में 218-214 मतों से पारित हो गया। यह बिल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की महत्वाकांक्षी आर्थिक योजना का हिस्सा है, जिसमें टैक्स कटौती और सोशल सिक्योरिटी योजनाओं में बदलाव का प्रस्   read more

शेयर बाजार में भूचाल : SEBI ने जेन स्ट्रीट ग्रुप पर लगाया बैन, ₹4843 करोड़ के अवैध मुनाफे की होगी वसूली
  • Post by Admin on Jul 04 2025

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने अमेरिकी फाइनेंशियल फर्म जेन स्ट्रीट ग्रुप और उससे जुड़ी पांच अन्य कंपनियों पर तत्काल प्रभाव से कारोबार करने पर रोक लगा दी। सेबी ने इन पर वायदा एवं विकल्प (F&O) सेगमेंट में बाजार नियमों के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। SEBI के आदेश के मुताबिक, जेन स्ट्रीट ने कैश इक्वि   read more

फर्जी सिम कार्ड पर सरकार सख्त, AI शील्ड की मदद से करोड़ों कनेक्शन होंगे बंद
  • Post by Admin on Jul 04 2025

नई दिल्ली : देश में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सिम कार्ड खरीदकर किए जा रहे साइबर फ्रॉड पर अब सरकार ने निर्णायक कार्रवाई का रास्ता अपनाया है। दूरसंचार विभाग ने AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित अत्याधुनिक टूल 'AI-शील्ड' को लॉन्च किया है, जो मोबाइल कनेक्शनों के सत्यापन में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। इस तकनीक के जरिए चेहरे की पहचान और दस्तावेज मिलान के माध्यम से सिम जार   read more

साइबर अपराध पर सरकार का करारा प्रहार, 22 लाख व्हाट्सएप अकाउंट्स पर बैन
  • Post by Admin on Jul 04 2025

नई दिल्ली : देश में बढ़ते साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। दूरसंचार विभाग ने ‘संचार साथी’ पोर्टल पर मिली शिकायतों के आधार पर 22 लाख व्हाट्सएप अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है। इन खातों का इस्तेमाल फर्जी कॉल्स, मैसेज और साइबर ठगी के लिए किया जा रहा था। सरकार ने इस कार्यवाई की जानकारी दूरसंचार विभाग के आध   read more

श्रीराम मंदिर से जुड़ेगा सरयू रिवरफ्रंट, अयोध्या में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
  • Post by Admin on Jul 04 2025

अयोध्या : भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर चमकाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से सटे सरयू रिवरफ्रंट परियोजना को तेजी से आकार दिया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को अब सरयू दर्शन और मंदिर यात्रा का एकीकृत अनुभव मिलेगा। यह रिवरफ्रंट परियोजना अयोध्या की धार्मिक गरिमा के साथ-साथ पर्यटन सुविधाओं को भी नई ऊंचाई देन   read more

दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर बैन से राहत, पर्यावरण मंत्री ने EOL नियमों की गिनाईं खामियां
  • Post by Admin on Jul 04 2025

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एंड-ऑफ-लाइफ (EOL) वाहनों पर लगाई गई सख्ती को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। दिल्ली सरकार ने फिलहाल पुराने वाहनों की जब्ती और ईंधन आपूर्ति रोकने जैसे निर्देशों को लागू करने से इनकार किया है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) को पत्र लिखकर नियमों की कई तकनीकी खामियों की ओर ध्यान दिलाया है और डायरेक्शन   read more

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर लखीसराय में तैयारी तेज, डीएम ने की समीक्षात्मक बैठक
  • Post by Admin on Jul 04 2025

लखीसराय : आगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 को लेकर लखीसराय जिला प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। इसी कड़ी में बुधवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक मे   read more

स्वतंत्रता सेनानी नानक सिंह की जयंती पर वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • Post by Admin on Jul 04 2025

लखीसराय : महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और प्रसिद्ध उपन्यासकार नानक सिंह की जयंती पर शुक्रवार को लखीसराय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल की गई। पर्यावरण भारती संस्था के तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें कई समाजसेवियों और डाक विभाग के कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व डाककर्मी महेंद्र कुमार बर्णवाल ने किया। इस अ   read more

मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम हेतु महिला पर्यवेक्षक व प्रतिवेदकों की तैनाती, दो पालियों में होगा कार्य
  • Post by Admin on Jul 04 2025

लखीसराय : आगामी विधानसभा निर्वाचन 2025 को लेकर लखीसराय जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में 25 जून से 26 जुलाई 2025 तक नामांकन, विलोपन, संशोधन और स्थानांतरण से जुड़े कार्य संचालित किए जा रहे हैं। इस प्रक्रिया की सुचारुता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने क   read more