ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 16,209 चीज़े में से 2,091-2,100 ।
नाबालिग चालकों और ट्रिपल राइडर्स की अब खैर नहीं, परिवहन विभाग ने कसी कमर
  • Post by Admin on May 04 2026

लखीसराय : जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और सड़क दुर्घटनाओं की दर में कमी लाने के लिए परिवहन विभाग ने व्यापक अभियान छेड़ दिया है। इसी कड़ी में नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा (टोटो) और मोटरसाइकिल चलाने की बढ़ती शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। सोमवार को एनएच 80 पर जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में सघन वाह   read more

ज्ञान भारतम् मिशन में सुस्ती पर जिलाधिकारी सख्त, लापरवाह अधिकारियों को चेतावनी
  • Post by Admin on May 04 2026

लखीसराय : जिले की सांस्कृतिक धरोहरों और प्राचीन ज्ञान परंपरा को सहेजने के लिए संचालित ज्ञान भारतम् मिशन की सुस्त रफ्तार पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार ने आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी और सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ मिशन की प्रगति की समीक्षा की। स   read more

बंगाल में भगवा क्रांति : लखीसराय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला भव्य विजय जुलूस
  • Post by Admin on May 04 2026

लखीसराय : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत की गूँज अब बिहार के विभिन्न जिलों में भी साफ़ तौर पर देखी जा रही है। इसी कड़ी में आज लखीसराय में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशाल और भव्य विजय जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया गया। विजय जुलूस की शुरुआत नगर के छोटी दुर्गा स्थान से हुई, जो पूरे उत्साह और जोश के साथ श   read more

कमल ने किया कमाल : बंगाल में दीदी का किला ध्वस्त, असम में फिर से चला मोदी मैजिक
  • Post by Admin on May 04 2026

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों में भारतीय जनता पार्टी की भारी सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली और विस्तृत प्रतिक्रिया साझा की है। प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से बंगाल की इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह सफलता पीढ़ियों से संघर्ष कर रहे अनगिनत कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने जमीनी स्तर पर काम कर   read more

12 साल की रणनीति रंग लाई, बंगाल में सत्ता के करीब बीजेपी, ममता ने उठाए सवाल
  • Post by Admin on May 04 2026

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझानों ने सियासी तस्वीर को पूरी तरह बदल दिया है। 294 सीटों पर जारी मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ती नजर आ रही है, जबकि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पिछड़ती दिख रही है। शुरुआती आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि इस बार बंगाल में बड़ा राजनीतिक बदलाव संभव है। रुझानों के अनुसार दोपहर तक भाजपा 190 से अधिक सीटों पà   read more

बंगाल में बदलती सियासी तस्वीर, शुरुआती रुझानों में बीजेपी बहुमत के पार
  • Post by Admin on May 04 2026

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल रहा है। अब तक के आंकड़ों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बहुमत के 148 सीटों के जादुई आंकड़े को पार करती नजर आ रही है, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को नुकसान होता दिख रहा है। राज्य की कुल 294 सीटों में से 293 सीटों पर ही मतगणना हो रही है। दक्षिण 24 परठ  read more

तमिलनाडु में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, DMK-AIADMK पीछे, TVK आगे
  • Post by Admin on May 04 2026

चेन्नई : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल रहा है। अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) 108 सीटों पर बढ़त बनाकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती नजर आ रही है। राज्य की कुल 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था, जिसमें रिकॉर्ड 85.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतगणना जारी ठ  read more

पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के रुझान: असम में बीजेपी को बढ़त, बंगाल में कांटे की टक्कर
  • Post by Admin on May 04 2026

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बढ़त बनाए हुए है, जबकि पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, असम में भाजपा बहुमत के आंकड़े की ओर बढ़ रही है और लगातार तीसरी बार à   read more

लखीसराय पुलिस की बड़ी दबिश : मासूम का गुनहगार 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
  • Post by Admin on May 03 2026

लखीसराय : जिले के हलसी थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर नामजद अभियुक्त को सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 1 मई 2026 की सुबह की है। पीड़िता की माँ (काल्पनिक नाम- वीणा देवी) ने 2 मई को हलसी थाने   read more

रंगदारी और फायरिंग मामले में त्वरित कार्यवाई, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
  • Post by Admin on May 03 2026

लखीसराय : जिले में रंगदारी मांगने और फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पास से एक पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 को वादी राजीव कुमार ने मेदनीचौकी थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि पहाड़पुर के समीप अपने धान का भंडारण करा रहे थे, तभी सुजीत कुमार à   read more