तमिलनाडु में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, DMK-AIADMK पीछे, TVK आगे

  • Post By Admin on May 04 2026
तमिलनाडु में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, DMK-AIADMK पीछे, TVK आगे

चेन्नई : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल रहा है। अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) 108 सीटों पर बढ़त बनाकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती नजर आ रही है।

राज्य की कुल 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था, जिसमें रिकॉर्ड 85.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों ने पारंपरिक राजनीतिक समीकरणों को बदलने के संकेत दिए हैं।

रुझानों के अनुसार, सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) और प्रमुख विपक्षी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (AIADMK) दोनों 65-60 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। ऐसे में दोनों प्रमुख दलों के लिए यह परिणाम चौंकाने वाले माने जा रहे हैं।

इस चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस, NTK, VCK और PMK जैसी पार्टियां भी मैदान में हैं, लेकिन फिलहाल मुकाबला मुख्य रूप से TVK, DMK और AIADMK के बीच सिमटता नजर आ रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि ये रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। हालांकि, अंतिम परिणाम आने तक स्थिति में बदलाव संभव है।