ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 15,465 चीज़े में से 1,851-1,860 ।
BCCI के चार आयु वर्ग टूर्नामेंट में लगातार दो साल खेल कर अक्षरा ने रचा नया कीर्तिमान
  • Post by Admin on Mar 16 2026

पटना : भारतीय क्रिकेट में बिहार की युवा खिलाड़ी अक्षरा गुप्ता ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मात्र 15 वर्ष की आयु में उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) के चार अलग-अलग आयु वर्ग के टूर्नामेंट में लगातार दो वर्षों तक भाग लेकर भारतीय क्रिकेट इतिहास में अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। जानकारी के अनुसार, सत्र 2024–25 में अक्षरा गुप्त   read more

बाउंस ऑफ जॉय खेल प्रतियोगिता में क्रिकेट और फुटबॉल का जलवा, खिलाड़ियों ने दिखाया दम
  • Post by Admin on Mar 16 2026

मुजफ्फरपुर : आईटीसी और सशक्त फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 14 से 16 मार्च तक ‘बाउंस ऑफ जॉय’ कार्यक्रम के तहत हाउसिंग बोर्ड मैदान में क्रिकेट और फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय खेल आयोजन में विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में इंदिरा गांधी महिला फुटबॉल क्लब की   read more

समृद्धि यात्रा की तैयारी तेज, डीएम ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का किया निरीक्षण
  • Post by Admin on Mar 16 2026

लखीसराय : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित ‘समृद्धि यात्रा’ के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र के निर्देशन में सूर्यगढ़ा प्रखंड के कजरा पावर प्लांट परिसर का निरीक्षण किया गया और कार्यक्रम से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने कार्यक्रम स्थ   read more

मद्य निषेध विभाग की छापेमारी, अवैध शराब बेचने और पीने के आरोप में कई गिरफ्तार
  • Post by Admin on Mar 16 2026

लखीसराय : जिले में शराबबंदी कानून को लागू कराने के लिए मद्य निषेध थाना की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध शराब बेचने और पीने के आरोप में कई लोगों को पकड़ा गया। मद्य निषेध थाना की ओर से जारी छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार कजरा थाना क्षेत्र के अरमा मुसहरी में सरस्वती देवी, पति किटो उर्फ सुंदर सदा को   read more

वैद्य हर गोविंद मिश्र रंजन की स्मृति में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
  • Post by Admin on Mar 16 2026

लखीसराय : जिले के चानन प्रखंड अंतर्गत इटौन पंचायत के मननपुर क्षेत्र में रविवार को स्वर्गीय हर गोविंद मिश्र ‘रंजन’ की पुण्य स्मृति में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण भारती के तत्वावधान में एक आम और चार जामुन के फलदार पौधे लगाए गए। पौधारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी शक्ति कुमार महतो ने किया। का   read more

राज्यसभा वोटिंग के बीच अनंत सिंह का बड़ा बयान, चुनावी राजनीति से लेंगे संन्यास
  • Post by Admin on Mar 16 2026

पटना : बिहार की राजनीति में लंबे समय से दबदबा रखने वाले मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि मौजूदा कार्यकाल के बाद वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और सक्रिय चुनावी राजनीति से दूरी बना लेंगे। सोमवार को बिहार विधानसभा में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए मतदान के दौरान मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने   read more

जेल से सीधे विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट को लेकर किया बड़ा खुलासा
  • Post by Admin on Mar 16 2026

पटना : बिहार विधानसभा में सोमवार को राज्यसभा की पांच सीटों के लिए मतदान के बीच मोकामा के विधायक अनंत सिंह भी वोट डालने के लिए जेल से विधानसभा पहुंचे। दुलारचंद यादव हत्याकांड में बेउर जेल में बंद बाहुबली विधायक अनंत सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान के लिए विधानसभा लाया गया। विधानसभा पहुंचने पर जब उनसे पूछा गया कि वे किसे वोट देंगे, तो उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि वे मुख   read more

दुबई में ड्रोन हमले से एयरपोर्ट संचालन प्रभावित, 19 भारतीयों पर कार्यवाई
  • Post by Admin on Mar 16 2026

दुबई : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात में भी सुरक्षा हालात गंभीर हो गए हैं। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास ड्रोन हमले की घटना के बाद सोमवार को एहतियातन उड़ान संचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार हवाई अड्डे के नजदीक आग लगने की घटना के बाद यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया। जानकारी क   read more

ओडिशा : मेडिकल कॉलेज में आग का कहर, ICU में भर्ती 10 मरीजों की मौत
  • Post by Admin on Mar 16 2026

कटक : ओडिशा के कटक स्थित एक बड़े सरकारी अस्पताल में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मरीज झुलस गए। हादसा अस्पताल के आईसीयू में हुआ, जहां वेंटिलेटर पर भर्ती मरीजों की दम घुटने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग तड़के करीब 2:30 से 3 बजे के बीच लगी। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा   read more

एनीमिया मुक्त बिहार अभियान पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण, बबली कुमारी सम्मानित
  • Post by Admin on Mar 15 2026

पटना : एनीमिया मुक्त बिहार अभियान को लेकर पटना स्थित बीवीएसए ट्रेनिंग सेंटर में सहायक ट्रस्ट, महाराष्ट्र के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में इसके उन्मूलन के लिए प्रभावी पहल को मजबूत करना था। तीन दिनों तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं से जुड़े प्र   read more