ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 15,463 चीज़े में से 1,611-1,620 ।
केरल, असम और पुडुचेरी में मतदान जारी, शुरुआती घंटों में असम ने पकड़ी बढ़त
  • Post by Admin on Apr 09 2026

नई दिल्ली : केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। शुरुआती चार घंटों के रुझान में असम में सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया, जबकि केरल में अपेक्षाकृत कम मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह 11 बजे तक असम में 38.92 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं पुडुचेरी में 37.06 प्रतिशत और केरल में 33.28 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। क   read more

भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दो दिवसीय अशोक धाम महोत्सव 2026 का समापन
  • Post by Admin on Apr 09 2026

लखीसराय : दो दिवसीय अशोक धाम महोत्सव 2026 का बुधवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन आयोजित कार्यक्रमों में विभिन्न कलाकारों ने लोकनृत्य, गीत-संगीत और अन्य आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। महोत्सव के दौरान बच्चों और युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जि   read more

भोला बाबा एंटरटेनमेंट के लिए बड़ी उपलब्धि, भोला बाबा बने AICWA के बिहार-झारखंड कार्यकारी अध्यक्ष
  • Post by Admin on Apr 09 2026

पटना: बुधवार का दिन भोला बाबा एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के लिए बेहद खास और ऐतिहासिक साबित हुआ, जब कंपनी के निदेशक भोला बाबा को ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने बिहार एवं झारखंड का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। इस नियुक्ति के साथ ही क्षेत्रीय सिने जगत में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। यह सम्मान AICWA के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश श्यामलाल गुप्ता के करकमलों द्वारा प्रदा   read more

चीन के नेशनल सुपरकंप्यूटिंग सेंटर में सेंध, गोपनीय रक्षा डाटा चोरी का आरोप
  • Post by Admin on Apr 09 2026

बीजिंग : चीन में एक बड़े साइबर हमले की खबर सामने आई है, जिसमें कथित तौर पर एक हैकर ने सरकारी सुपरकंप्यूटर में सेंध लगाकर भारी मात्रा में गोपनीय डाटा चुरा लिया है। रिपोर्ट के अनुसार यह डाटा तियानजिन स्थित नेशनल सुपरकंप्यूटिंग सेंटर से लिया गया है। दावा किया जा रहा है कि इसमें रक्षा से जुड़े संवेदनशील दस्तावेज, मिसाइल डिजाइन और महत्वपूर्ण वैज्ञानिक जानकारियां शामिल हैं।   read more

डॉ. अरुण कुमार सिंह ने पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह से की शिष्टाचार भेंट, शहर की सुरक्षा पर संवाद
  • Post by Admin on Apr 08 2026

बेंगलुरु : जब किसी शहर की सुरक्षा और व्यवस्था की बागडोर एक सशक्त और दूरदर्शी अधिकारी के हाथों में होती है, तो आम जनता के मन में विश्वास और सुरक्षा की भावना स्वतः ही मजबूत हो जाती है। बेंगलुरु शहर में भी ऐसा ही भरोसा तब और गहरा हुआ जब वर्ष 1996 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी सीमांत कुमार सिंह ने जून 2025 में पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला। अपने कर्तव्यनिष्ठ और सख्त प्रश   read more

प्रयत्न के राष्ट्रीय वेबिनार में आयुर्वेद की उपयोगिता और स्वास्थ्य पर हुआ विचार-विमर्श
  • Post by Admin on Apr 08 2026

पटना : सामाजिक संगठन प्रयत्न के तत्वावधान में बुधवार को राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार का विषय “आयुर्वेद और समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका” रखा गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता मगध महिला कॉलेज, पटना विश्वविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ. रंजना यादव रहीं, जबकि अध्य   read more

युद्धविराम के बाद भारत की कूटनीतिक पहल, विदेश मंत्री करेंगे यूएई का दौरा
  • Post by Admin on Apr 08 2026

नई दिल्ली : अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा के बाद भारत ने इसका स्वागत किया है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि इस कदम से पश्चिम एशिया क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित होने की उम्मीद है और जारी तनाव कम होगा। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत इस युद्धविराम का स्वागत करता है और आशा करता है कि इससे क्षेत्र में स्थिरता आएगी। मंत्रालय ने   read more

अमेरिका-ईरान सीजफायर का भारत ने किया स्वागत, क्षेत्र में स्थिरता की उम्मीद
  • Post by Admin on Apr 08 2026

नई दिल्ली : अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा के बाद भारत सरकार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर इस कदम का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे पश्चिम एशिया क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित होने का मार्ग प्रशस्त होगा। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि भारत इस संघर्ष विराम का स्वागत करता है और आशा करता है कि इससे क्षेत्   read more

गो अप फाउंडेशन का माइंड मैटर्स कार्यक्रम, छात्राओं को दी मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी
  • Post by Admin on Apr 08 2026

मुजफ्फरपुर : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पताही में बुधवार को गो अप फाउंडेशन द्वारा प्रोजेक्ट माइंड मैटर्स के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यशाला में लगभग 100 छात्राओं ने भाग लिया और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम के दौरान वक्ता धीरज श्रीवास्तव ने छात्राओं को संबोधि   read more

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पूसा में स्वास्थ्य संवाद, डॉ. राज कुमार सम्मानित
  • Post by Admin on Apr 07 2026

समस्तीपुर : विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मंगलवार को सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के तत्वावधान में पूसा में स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राज कुमार ने की, जिसमें स्वास्थ्य के महत्व और जागरूकता पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर डॉ. राज कुमार को उनके स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित भी किया गय   read more