ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,222 चीज़े में से 11,991-12,000 ।
प्रेम प्रसंग या दुष्कर्म, असमंजस में पुलिस
  • Post by Admin on Mar 05 2023

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड से एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में यह तय ही नहीं हो पा रहा कि मामला प्रेम प्रसंग का है या दुष्कर्म का। स्टेशन रोड स्थित एक मकान में यूपी की युवती के साथ बेतिया के युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। युवती की स्थिति बिगड़ने पर युवक ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अस्पताल कर्मियों की सूचना   read more

शराब लदी कार पलटी, लोगों में मची लूटने की होड़
  • Post by Admin on Mar 05 2023

मुजफ्फरपुर : मामला जिला के अहियापुर थाना क्षेत्र के गरहां चौक का है जहां एक शराब लदी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क किनारे गाड़ी पलटने की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान गाड़ी में रखी शराब लोगों को दिखी। वहीं गाड़ी का चालक फरार था। इसके बाद लोगों में शराब लूटने की होड़ मच गई। गाड़ी से करीब 10 कार्टन शराब स्थानीय लोगों ने लूट ली। वहीं सूचना पर जब तक पुलिस पह   read more

स्प्रिंग फेस्टिवल : फूलों की विभिन्न किस्मों के साथ लेजर शो का ले सकेंगे आनंद
  • Post by Admin on Mar 04 2023

चंडीगढ़ : बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही पंचकूला में शनिवार को 35वें स्प्रिंग फेस्टिवल की शुरुआत हुई। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल और उनकी पत्नी नमिता कौशल ने पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित यवनिका टाउन पार्क में फेस्टिवल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव कौशल ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद स्प्रिंग फेस्टिवल सभी के जीवन में नई उमंग लेकर आया है। इस बार के स्प्रिंग फेस्टि   read more

लाहौर : औरत मार्च पर लगा ग्रहण, नहीं मिली इजाजत
  • Post by Admin on Mar 04 2023

लाहौर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को लाहौर में 'औरत मार्च' का आयोजन नहीं हो सकेगा। लाहौर की उपायुक्त राफिया हैदर ने इसके लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया। यह जानकारी शनिवार को प्रमुख अखबार डॉन ने अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट में दी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक उपायुक्त राफिया हैदर का कहना है कि कानून-व्यवस्था और सुरक्षा कारणों की वजह से इसकी अनुमति नहीं   read more

नेपाल : पूर्व जीवित देवी ने शुरू की राजनीतिक पारी, आरपीपी में शामिल
  • Post by Admin on Mar 04 2023

काठमांडू : नेपाल में 'जीवित देवी' के रूप में विख्यात रहीं समिता बजराचार्य रॉयलिस्ट पार्टी राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) में शामिल हो गई हैं। वर्ष 2010 से 2014 तक उन्हें जीवित देवी के रूप में पूजा जाता था। समिता ने अपनी नई पारी शुरू करने की सूचना शुक्रवार को फेसबुक पर दी। समिता का कहना है कि उन्हें आरपीपी अध्यक्ष राजेंद्र लिंगदेन ने सदस्यता प्रदान की । समिता बजराचा   read more

पूर्व मंगेतर ने बनाई लड़की की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी, लड़की ने लगाई फांसी
  • Post by Admin on Mar 04 2023

जोधपुर : शहर के रातानाडा सब्जी मंडी में रहने वाली एक किशोरी ने अपने घर की दूसरी मंजिल पर जाकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। लडक़ी के दादा ने उसके पूर्व मंगेतर पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। किशोरी की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसके ममेरे भाई को गलत मैसेज भेजे गए। जिस पर वह आहत हो गई और फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शनिवार को कार्य   read more

होली एवं शब-ए-बारात को लेकर प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर है विशेष नजर
  • Post by Admin on Mar 04 2023

बेगूसराय : होली एवं शब-ए-बारात शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। हिंदू एवं मुस्लिम धर्मावलंबियों का पर्व एक साथ होने के कारण प्रशासन सभी पहलुओं पर विशेष नजर रख रही है। जिले भर में 350 जगहों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी योगेन्द्र कुमार द्वारा इस संबंध में व   read more

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बिहार की छात्रा ने मारी बाजी
  • Post by Admin on Mar 04 2023

मोतिहारी : जिले के रक्सौल के लक्ष्मीपुर स्थित एस.ए.वी. स्कूल की छात्रा कोमल ने भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित इंस्पायर अवार्ड 2022-23 में सफलता प्राप्त कर न केवल रक्सौल बल्कि पूरे जिले का नाम रौशन किया है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार स्कूली बच्चों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में स्कूली बच्चों में छिपी प्रतिभा को बाहर लाने के साथ बच्   read more

महाकाल की शरण में पहुंचे विराट-अनुष्का
  • Post by Admin on Mar 04 2023

विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। इतना ही नहीं, दोनों को कई मंदिरों में दर्शन करते देखा गया है। अब भी विराट और अनुष्का महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव की भक्ति में लीन विराट और अनुष्का की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। विराट और अनुष्का आज सुबह 4 बजे मंदिर में आर   read more

अमेरिका ने पाकिस्तान की 37 कंपनियों को किया ब्लैकलिस्ट
  • Post by Admin on Mar 04 2023

इस्लामाबाद : अमेरिका ने पाकिस्तान की 37 कंपनियों को काली सूची में डाल दिया है। अमेरिका ने यह अहम कदम इस्लामाबाद की मिसाइल और परमाणु गतिविधियों में कथित संलिप्तता सामने आने के बाद उठाया है। पाकिस्तान की इन सभी कंपनियों के नामों को अमेरिका द्वारा ब्लैक लिस्ट में डाली गई 14 संस्थाओं की सूची में शामिल किया गया है। पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन में प्रकाशित रिपोर्ट के मुता   read more