उत्तर प्रदेश समाचार

दिखाया गया है 558 चीज़े में से 201-210 ।
एक्सप्रेसवे हाईवे किनारे से हटेगी शराब की दुकानें, सीएम के सख्त आदेश
  • Post by Admin on Mar 03 2025

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर काबू पाने के लिए 10 बड़े आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों में एक्सप्रेसवे और हाईवे के किनारे स्थित शराब की दुकानों को हटाने, ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन कराने और सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया है। इन फैसलों का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और राज्य में सड़क सुरक्षा की स्थिति को   read more

बिहार का लिट्टी चोखा अब यूपी में भी मचा रहा है धूम, मिल रहा जबरदस्त रेस्पॉन्स
  • Post by Admin on Mar 01 2025

बरेली : बिहार की मशहूर डिश लिट्टी चोखा अब यूपी के बरेली में भी धूम मचा रही है। पिछले दो सालों से बरेली के चौक चौराहा पर स्थित गुरुद्वारे के पास एक स्टॉल पर इस स्वादिष्ट बिहारी डिश का लुत्फ उठाया जा सकता है। जहां बिहार के पारंपरिक मसालों से भरपूर लिट्टी चोखा अब यूपी के लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुका है। इस स्टॉल पर शाम 5 बजे से लेकर रात 10:30 बजे तक ग्राहकों के लिए दो तरह के   read more

महाकुंभ खत्म, लेकिन संगम तट पर अब भी अपनों की तलाश में भटक रहे श्रद्धालु
  • Post by Admin on Feb 28 2025

प्रयागराज : महाकुंभ 2025 के खत्म होने के बाद भी लोग संगम तट पर अपनों की तलाश कर रहे है। कई लोग अपने बिछड़े परिजनों की तलाश में खोया-पाया केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं, तो कुछ परिजन शिविर में कुछ डेरा डाले हुए हैं। रायपुर छत्तीसगढ़ के 61 वर्षीय बृजलाल चौहान पत्नी की तलाश में दो दिन से भूल-भटके शिविर में हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को अरैल घाट पर स्नान किया। बड़े हनुमान मंदिर में दर   read more

लघु उद्योग विकास परिषद का जागरूकता अभियान तेज, प्रदेश भर में लगे होर्डिंग
  • Post by Admin on Feb 28 2025

लखनऊ : प्रदेश में हर व्यक्ति को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से लघु उद्योग विकास परिषद ने व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर महिलाओं और लघु उद्योग से जुड़े कर्मियों को जागरूक किया जा रहा है। परिषद के अध्यक्ष एस. के. ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार कर   read more

राजा भैया ने गोधरा कांड का जिक्र कर सीएम योगी के बयान पर कहा जुड़ेंगे तभी बचेंगे
  • Post by Admin on Feb 28 2025

प्रतापगढ़ : जिले की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाले बयान का समर्थन करते हुए एक संदेश दिया है। राजा भैया ने 23 साल पहले गुजरात में हुए गोधरा कांड का जिक्र किया और लोगों से एकजुट रहने की अपील की। राजा भैया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से कहा, “गोधरा   read more

यूपी के 13 जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट
  • Post by Admin on Feb 27 2025

वाराणसी: फरवरी के महीने मे मौसम  एक बार फिर अपना रुख बदलने लगा है, जाते जाते फरवरी का महीना बारिश करवाएगा। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है, 27 फरवरी को यूपी के पश्चिमी संभाग के 13 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात की भी संभावना है, यह क्रम आने वाले दो दिनों तक यूपी में बना रहेगा।  IMD के मुताबिक गुरुवार को यूपी के मथुरा, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशह   read more

महाशिवरात्रि पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने लिया काशी विश्वनाथ से आशीर्वाद 
  • Post by Admin on Feb 26 2025

वाराणसी : महाशिवरात्रि 2025 के मौके पर बॉलीवुड और टीवी के कई सेलेब्स ने भगवान शिव की भक्ति में डूबकर इस खास दिन की शुभकामनाएं दी। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा और परिवार के साथ वाराणसी में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए और भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। परिणीति और राघव का काशी विश्वनाथ दर्शन परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का काशी   read more

शिक्षामित्रों की सैलेरी बढ़ेगी या नहीं, सरकार कर रही विचार
  • Post by Admin on Feb 26 2025

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को शिक्षामित्रों के मानदेय को लेकर एक बड़ा हंगामा देखने को मिला। समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने सरकार से तीखे सवाल किए, जिनमें प्रमुख मुद्दा शिक्षामित्रों के मानदेय का था। सपा विधायक राकेश कुमार वर्मा ने सरकार से सवाल किया कि शिक्षामित्रों को महज 10,000 रुपये मानदेय मिलता है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने सरकार से मांग   read more

महाशिवरात्रि पर 10 मिनट में घर पर पहुंचेगा काशी विश्वनाथ का महाप्रसाद, जानें कैसे करें ऑर्डर
  • Post by Admin on Feb 26 2025

वाराणसी : महाशिवरात्रि के मौके पर अब आप घर बैठे बाबा काशी विश्वनाथ का महाप्रसाद प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप इस दिन काशी विश्वनाथ मंदिर नहीं जा पा रहे हैं या समय की कमी है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। अब सिर्फ 10 मिनट में आपके घर पर काशी विश्वनाथ का प्रसाद पहुंच जाएगा। यह सुविधा स्विगी इंस्टामार्ट के माध्यम से उपलब्ध है, जो महाशिवरात्रि के लिए विशेष पहल के तहत बाबा विश   read more

माफिया अशरफ के साले सद्दाम और लल्ला गद्दी की करोड़ों की जमीन कुर्क
  • Post by Admin on Feb 26 2025

बरेली : प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए माफिया तस्कर अतीक अहमद के भाई अशरफ के साले सद्दाम और उसके सहयोगी लल्ला गद्दी की करीब 5.29 करोड़ रुपये मूल्य की 3 बीघा जमीन को कुर्क कर लिया है। यह जमीन बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के हरुनगला में स्थित थी। एसएसपी की रिपोर्ट पर डीएम बरेली रविंद्र कुमार ने संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया था। प्रशासन ने लिया कब्जा   read more