बिहार समाचार

दिखाया गया है 7,602 चीज़े में से 81-90 ।
उपमुख्यमंत्री का लखीसराय दौरा : बूथ पर मन की बात, कार्यालय में जनसुनवाई
  • Post by Admin on Jan 25 2026

लखीसराय : माननीय उपमुख्यमंत्री, बिहार सरकार विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र लखीसराय के बूथ संख्या 231 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 130वें एपिसोड को ध्यानपूर्वक सुना। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरि   read more

मानव तस्करी व यौन शोषण पीड़ितों के अधिकारों पर विधिक जागरूकता शिविर
  • Post by Admin on Jan 25 2026

लखीसराय : जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अजय कुमार शर्मा तथा प्रभारी सचिव सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय के निर्देशानुसार रविवार को किऊल रेलवे स्टेशन परिसर में NALSA Victim of Trafficking and Commercial Sexual Exploitation Scheme–2015 के तहत एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य मानव तस्करी एवं वाणिज्यिक यौन शोषण के शिका   read more

माघ शुक्ल सप्तमी पर नवयुवक छात्र ने संघ ने श्रद्धा पूर्वक किया कन्या पूजन
  • Post by Admin on Jan 25 2026

लखीसराय : नगर परिषद सूर्यगढ़ा के वार्ड संख्या 14 में श्री–श्री 108 नवयुवक छात्र संघ सरस्वती पूजा समिति के तत्वावधान में माघ शुक्ल सप्तमी के पावन अवसर पर कन्या पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और सनातन परंपरा के अनुरूप भव्य रूप से संपन्न हुआ। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में नारी सम्मान और सांस्कृतिक चेतना का जीवंत संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित पवन पाण   read more

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने दोहराया लोकतांत्रिक संकल्प
  • Post by Admin on Jan 25 2026

लखीसराय : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अनुमंडल कार्यालय, लखीसराय के प्रांगण में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) श्री प्रभाकर कुमार ने की। समारोह के दौरान एसडीओ श्री प्रभाकर कुमार ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को लोकतंत्र के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। शपथ में सभी ने यह सं   read more

दिनदहाड़े चोरी : खड़ी ट्रक से रिम सहित चक्के उड़ा ले गए चोर
  • Post by Admin on Jan 25 2026

लखीसराय : जिले के पहाड़पुर बड़हिया थाना क्षेत्र में चोरों ने दिनदहाड़े दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए खड़ी बारह चक्का ट्रक से रिम सहित दो चक्के चुरा लिए। यह घटना राणा बॉडी बिल्डर, देवकी पेट्रोल पंप के बगल में घटी, जहां ट्रक संख्या BR 53A 8524 खड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे तक ट्रक सुरक्षित खड़ी थी, लेकिन पलक झपकते ही अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजा   read more

तेजस्वी यादव बने राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, मुजफ्फरपुर में अधिवक्ताओं ने मनाया जश्न
  • Post by Admin on Jan 25 2026

मुजफ्फरपुर: पटना स्थित मौर्या होटल के सभागार में आयोजित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर मुजफ्फरपुर में खुशी का माहौल देखा गया। इस निर्णय पर राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ इकाई परिवार, मुजफ्फरपुर की ओर से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए तेजस्वी यादव को हार्   read more

प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान: सरकार के छह महीने पूरे होते ही सड़कों पर उतरेगा जन सुराज, 1 जून से गांव-गांव जाएगा अभियान
  • Post by Admin on Jan 25 2026

पटना: जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने रविवार को पटना में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान बड़ा राजनीतिक ऐलान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद बिहार नवनिर्माण को लेकर जन सुराज ने जो संकल्प लिया था, उसे पूरा कराने के लिए सरकार के छह महीने पूरे होते ही पार्टी सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सरकार ने जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें याद दि   read more

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मुजफ्फरपुर में मतदाता जागरूकता पदयात्रा, युवाओं ने लिया लोकतांत्रिक भागीदारी का संकल्प
  • Post by Admin on Jan 25 2026

मुजफ्फरपुर: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (MY Bharat) एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से मुजफ्फरपुर जिले में मतदाता जागरूकता को लेकर जिला स्तरीय पदयात्रा का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को मतदान के महत्व से अवगत कराना तथा लोकतांत्रिक सहभागिता को मजबूत करना रहा। पदयात्रा की शुरुआत जिला समाहरणालय प   read more

बिहार की धरती से शुरू हुई थी निजी विमानन की ऐतिहासिक कहानी, आसमान में दरभंगा राज की उड़ान की थी ठाठ
  • Post by Admin on Jan 25 2026

दरभंगा: उत्तर बिहार के विकास की बात हो और दरभंगा राज का उल्लेख न आए, ऐसा संभव नहीं। भूमि सुधार, शिक्षा, उद्योग और रेलवे के साथ-साथ दरभंगा राज ने एक ऐसा साहसिक कदम भी उठाया था, जो अपने समय से कहीं आगे की सोच का प्रतीक था। यह अध्याय निजी विमानन से जुड़ा है, जिसकी नींव आज़ादी के बाद के शुरुआती वर्षों में बिहार की धरती पर रखी गई। देश जब स्वतंत्रता के बाद पुनर्निर्माण की राह पर आगे बढ़ र   read more

पटना NEET छात्रा की हॉस्टल में हुई मौत मामलें में फॉरेंसिक रिपोर्ट से सनसनीखेज खुलासा
  • Post by Admin on Jan 25 2026

पटना: पटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आने के बाद जांच ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार फॉरेंसिक लैब ने अपनी बायोलॉजिकल रिपोर्ट सौंप दी है, जिसमें छात्रा के अंडरगारमेंट्स में मेल स्पर्म की पुष्टि हुई है। इस रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न (सेक्सुअल हरासमेंट) हुआ था। पोस्टमार्टम र   read more