बिहार समाचार

दिखाया गया है 10,320 चीज़े में से 561-570 ।
आरडीएस कॉलेज में असाइनमेंट लेखन कार्यशाला, विद्यार्थियों को मिली अकादमिक लेखन की जानकारी
  • Post by Admin on Sep 19 2026

मुजफ्फरपुर : रामदयालु सिंह महाविद्यालय के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में प्रथम सत्र के छात्र-छात्राओं के लिए ‘इतिहास विषय में असाइनमेंट लेखन’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को अकादमिक लेखन की पद्धति, शोधपरक दृष्टिकोण, ऐतिहासिक स्रोतों के उपयोग और साक्ष्य के आधार पर निष्कर्ष तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कार्यशाला में इतिहास विठ  read more

बिहार के हर थाने में बनेगा बच्चों के लिए अलग सहायता डेस्क, 2 अक्टूबर से व्यवस्था लागू करने की तैयारी
  • Post by Admin on Sep 19 2026

पटना: बिहार पुलिस ने बच्चों से जुड़े मामलों में पुलिसिंग को अधिक संवेदनशील बनाने के लिए राज्य के सभी थानों में बाल सहायता डेस्क स्थापित करने की तैयारी की है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार यह व्यवस्था 2 अक्टूबर से सभी थानों में शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। यह पहल सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की जा रही है। बाल सहायता डेस्क क   read more

बिहार में जमीन के रिकॉर्ड को लेकर बड़ा फैसला, आवेदन के बिना भी सुधारी जाएगी जमाबंदी
  • Post by Admin on Sep 19 2026

पटना: बिहार में जमीन से जुड़े रिकॉर्ड में सुधार को लेकर चल रहे राजस्व महाअभियान के बीच सरकार ने अंचल अधिकारियों की जिम्मेदारी और बढ़ा दी है। अब कई मामलों में रैयत यानी जमीन मालिक के आवेदन का इंतजार किए बिना भी जमाबंदी में दर्ज गड़बड़ियों को दूर करने की पहल अंचल स्तर से की जा सकेगी। वहीं, अभियान के दौरान 99 प्रतिशत तक आवेदन खारिज करने वाले तीन अंचल अधिकारियों के खिलाफ निलंबन कॠ  read more

सासाराम में विसर्जन जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, दो युवकों की मौत; ट्रक फूंका, पुलिस पर पथराव
  • Post by Admin on Sep 19 2026

सासाराम: रोहतास जिले के अमझौर थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुक्रवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। एनएच-119 पर रामडिहरा गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने प्रतिमा लेकर जा रहे ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल बताए गए हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।बताया गया कि गांव में विश्वकर्ठ  read more

मुजफ्फरपुर के विशुनपुर में सेवा संकल्प अभियान, विद्यालय में पौधारोपण के साथ चला स्वच्छता अभियान
  • Post by Admin on Sep 18 2026

मुजफ्फरपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को विशुनपुर युवा मंडल के तत्वावधान में राजकीय मध्य विद्यालय विशुनपुर में पौधारोपण और स्वच्छता अभियान चलाया गया। मेरा युवा भारत, मुजफ्फरपुर के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। सॠ  read more

पहले ही प्रयास में फतह की UGC NET की कठिन परीक्षा, RDS कॉलेज की डौली श्रीवास्तव बनीं प्रेरणा
  • Post by Admin on Sep 18 2026

मुजफ्फरपुर : आरडीएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग की होनहार छात्रा डौली श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) में शानदार सफलता हासिल कर संस्थान का मान बढ़ाया है। डौली ने यह उपलब्धि अपने पहले ही प्रयास में 81.1775919 परसेंटाइल स्कोर अर्जित कर हासिल की। अपनी इस कामयाबी पर खुशी व्यक्त करते हुए डौली ने कहा कि उनके जीवन का मुख्य लकà   read more

बाल श्रम के खिलाफ धावा दल का एक्शन, दुकान से छुड़ाए गए 2 बच्चे; नियोजक पर केस
  • Post by Admin on Sep 18 2026

लखीसराय : जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार श्रम विभाग की धावा दल टीम ने जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर बाल श्रम के विरुद्ध व्यापक सघन जांच अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान रामगढ़चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट स्थित प्रेम मिष्ठान भंडार से दो बाल श्रमिकों को काम करते हुए पाया गया, जिन्हें तत्काल विमुक्त कराया गया। विमुक्त कराए गए बच्चों की उम्र करीब 10 वर्ष और 12 वर्ष पाई गई है   read more

शराबबंदी पर लखीसराय पुलिस का कड़ा प्रहार: 2 बाइक समेत भारी मात्रा में शराब बरामद, धंधेबाज गिरफ्तार
  • Post by Admin on Sep 18 2026

लखीसराय : मद्य निषेध थाना लखीसराय की पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। 17 सितंबर 2026 को चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत देशी व विदेशी शराब की भारी खेप, मोटरसाइकिलें बरामद की गईं और धंधेबाजों को दबोचा गया। पहली कार्रवाई किऊल थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामेश्वरधाम मंदिर के समीप श्रृंगारपुर   read more

लखीसराय में मिशन परिवार विकास अभियान की शुरुआत, बंध्याकरण और नसबंदी सेवाओं पर विशेष जोर
  • Post by Admin on Sep 18 2026

लखीसराय : जिले में परिवार नियोजन सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से 07 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक 'मिशन परिवार विकास अभियान' का संचालन किया जा रहा है। सिविल सर्जन सह सचिव जिला स्वास्थ्य समिति ने बताया कि अभियान का मुख्य लक्ष्य जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण परिवार नियोजन सेवाएं और सही जानकारी पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पता   read more

लखीसराय में पीएम सूर्यघर योजना की प्रगति की समीक्षा, पंचायत स्तर पर लगेंगे विशेष कैंप
  • Post by Admin on Sep 18 2026

लखीसराय : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को जिले में प्रभावी ढंग से लागू करने और अधिक से अधिक पात्र परिवारों को इसका लाभ दिलाने को लेकर शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों, बैंकों और अधिकृत वेंडरों के साथ योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के à   read more