बिहार समाचार

दिखाया गया है 8,846 चीज़े में से 5,141-5,150 ।
स्कॉर्पियो और ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर, एक महिला की दर्दनाक मौत, कई घायल
  • Post by Admin on Nov 26 2024

लखीसराय : जिले के महेशलेटा पंचायत स्थित गोड्डीह गांव में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब पंचायत के लोग मतदान के बाद अपने-अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि मतदान के बाद जब लोग शांतिपूर्वक घर लौट रहे थे, तभी स्कॉर्पियो (बीआर 09आई 0007) और ई-रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस   read more

पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने पुष्कर के परिजनों से मिलकर बंधाया ढ़ाढ़स, कहा हर हाल में दिलाएंगे न्याय
  • Post by Admin on Nov 26 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार मंगलवार को माधोपुर हजारी गांव पहुंचे। जहां उन्होंने 14 नवंबर को अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए गए पुष्कर के परिजनों से मुलाकात की। इस दुःखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने पीड़ित परिवार का ढ़ाढ़स बंधाया और उन्हें न्याय दिलाने का संकल्प लिया। पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने स्वर   read more

संविधान दिवस पर चंद्रशील विद्यापीठ में विभिन्न गतिविधियों के साथ कार्यक्रम आयोजित
  • Post by Admin on Nov 26 2024

मुजफ्फरपुर : मंगलवार को जिले के कांटी स्थित चंद्रशील विद्यापीठ में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर और प्रिंसिपल की उपस्थिति में कई महत्वपूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया गया, ताकि छात्रों को भारतीय संविधान के महत्व और लोकतांत्रिक सिद्धांतों के बारे में जानकारी मिल सके। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश के अध्यक्ष और अंतर्राष्ट्रीय मानवा   read more

नशा मुक्ति दिवस पर स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
  • Post by Admin on Nov 26 2024

दरभंगा : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर दरभंगा में स्कूली बच्चों द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य जनमानस को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना था। रैली को समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी श्री राजीव रौशन एवं सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध, श्री प्रदीप कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली समाहरणालय से शुरू होकर आदर्श मध्य विद्यालय, नेहरू स्टेडियम,   read more

अतिक्रमण मुक्त अभियान में करोड़ों खर्च, फिर भी शहर की जाम समस्या बनी चुनौती
  • Post by Admin on Nov 26 2024

मुजफ्फरपुर : नगर निगम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए वर्षों से अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद आज तक इस समस्या पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम ने लाखों रुपये खर्च किए हैं, लेकिन इसके बावजूद शहर की सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या जस की तस बनी हुई है। नगर निगम के अधिकारी लगातार दावा कर रहे हैं कि अतिक्रमण हटाने के लिए अभि   read more

नशा मुक्ति दिवस पर प्रभात फेरी और लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग कार्यक्रम का आयोजन
  • Post by Admin on Nov 26 2024

मुजफ्फरपुर : मंगलवार को नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर जिले में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दिन को लेकर प्रशासन ने नशे से बचाव और जन जागरूकता अभियान को तेज करने के लिए विशेष आयोजन किया है। सुबह 7:30 बजे समाहरणालय परिसर से खुदीराम बोस पार्क तक एक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। जिसमें प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग हिस्सा लेंगे। यह प्रभात फेरी नशा मुक्ति   read more

बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक उपचुनाव में मतदान के लिए वैकल्पिक दस्तावेजों की सूची जारी, 5 दिसंबर को होगा मतदान
  • Post by Admin on Nov 26 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक उपचुनाव के लिए मतदान 5 दिसंबर को होगा। इस चुनाव में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए निर्वाचक फोटो पहचान पत्र के साथ-साथ कुछ अन्य वैकल्पिक दस्तावेजों का भी उपयोग कर सकते हैं। चुनाव आयोग ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मतदान में स्वीकार्य वैकल्पिक दस्तावेज: निर्वाचक फोटो पहचान पत्   read more

पैक्स चुनाव के लिए जिला नियंत्रण कक्ष का गठन, 5 चरणों में होगा मतदान
  • Post by Admin on Nov 26 2024

दरभंगा : जिला में होने वाले पैक्स चुनाव 2024 के लिए जिला नियंत्रण कक्ष का गठन कर दिया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी राजीव रौशन ने बताया कि बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार मतदान कुल पांच चरणों में होगा। चुनाव के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संचालन के लिए नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सभी गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी।   read more

मुख्यमंत्री केवल जेडीयू की सीटों के बंटवारे, एमएलसी टिकट और राज्यसभा की चर्चा के लिए दिल्ली जाते हैं : प्रशांत किशोर
  • Post by Admin on Nov 26 2024

पटना : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपने शुरुआती पदयात्रा में स्पष्ट किया था कि जन सुराज का मुख्य उद्देश्य बिहार का विकास है। इसी क्रम में वे अक्सर सरकार से सीधे सवाल करते हैं और उसकी विफलताओं को आम जनता के समक्ष लाने का प्रयास करते हैं। प्रशांत किशोर ने अपने बयान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उनकी नीतियों और प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े किए।   read more

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बेनीपुर उपकार का किया निरीक्षण
  • Post by Admin on Nov 26 2024

दरभंगा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने बेनीपुर उपकारा का निरीक्षण कर बंदियों से विधिक सेवाओं के संबंध में पूछ-ताछ किया। सचिव रंजन देव ने महिला वार्ड एवं तरुण वार्ड सहित सभी वार्डों के बंदियों से उनके रहन-सहन, खान-पान एवं स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बंदियों से कहा कि प्रत्येक काराधीन बंदियों को निःशुल्क विधिक सेवा मुहैया कराने का प्रावधान है। साथ   read more