बिहार समाचार

दिखाया गया है 10,320 चीज़े में से 501-510 ।
बिहार में बाढ़ का संकट गहराया, 15 जिलों की 576 पंचायतें प्रभावित
  • Post by Admin on Sep 23 2026

पटना : बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। राज्य के 15 जिलों की 576 ग्राम पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हैं और 50 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आए हैं। कई प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है, जिससे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। प्रभावित जिलों में पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार,   read more

जमुई मामले में मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी पकड़े गए
  • Post by Admin on Sep 23 2026

जमुई : जिले में नाबालिग छात्र-छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो की जांच के आधार पर आरोपियों की पठ  read more

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से शुरू होगा आवेदन
  • Post by Admin on Sep 23 2026

पटना : बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण यानी TRE-4.0 के तहत 32,388 विद्यालय अध्यापक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया का नया कार्यक्रम जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 25 सितंबर 2026 से शुरू होगा और अभ्यर्थी 26 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अंतर्गत   read more

बिहार में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
  • Post by Admin on Sep 23 2026

पटना : बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम प्रणाली के असर से बिहार में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने बुधवार, 23 सितंबर को पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर और सीवान में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, पटना समेत राज्य के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 23 से 27 सितंबर तक बिहार के अलग-अलग हिस्सों में बारि   read more

पीएम सूर्य घर योजना के लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त अनुदान, सोलर प्रोत्साहन योजना शुरू
  • Post by Admin on Sep 22 2026

लखीसराय : प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार ने सोलर प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की है। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योजना के लाभार्थियों के खाते में अतिरिक्त राज्य अनुदान की राशि हस्तांतरित करने के साथ सोलर प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय à   read more

रामेश्वर कॉलेज में ‘कॉलेज के टशनबाज’ टैलेंट हंट, नेहा और जिया तालिब बनीं विजेता
  • Post by Admin on Sep 22 2026

मुजफ्फरपुर : रामेश्वर महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर के किशोरी सिन्हा सभागार में 94.3 रेड एफएम द्वारा प्रायोजित टैलेंट हंट प्रतियोगिता ‘कॉलेज के टशनबाज’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट पटना और रॉयल एनफील्ड ने संयुक्त रूप से प्रायोजित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर   read more

लखीसराय में 46 पुलिस पदाधिकारियों को मिली पदोन्नति, पीपिंग समारोह में कंधे पर सजे स्टार
  • Post by Admin on Sep 22 2026

लखीसराय : जिले के पुलिस केंद्र में मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को सहायक पुलिस अवर निरीक्षक (ASI) से पुलिस अवर निरीक्षक (SI) पद पर पदोन्नत हुए पुलिस पदाधिकारियों के सम्मान में गरिमामयी 'पीपिंग समारोह' का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने प्रोन्नत हुए 46 पुलिस पदाधिकारियों के कंधे पर दूसरा सितारा लगाकर उन्हें नई पदवी से अलंकृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हारà   read more

मद्य निषेध विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाई : भारी मात्रा में शराब नष्ट, महिला धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज
  • Post by Admin on Sep 22 2026

लखीसराय : जिले में मद्य निषेध विभाग शराब तस्करी और अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इसी क्रम में मद्य निषेध थाना लखीसराय द्वारा 21 सितंबर 2026 को बिलौरी क्षेत्र के वार्ड संख्या 05 में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बेचने के आरोप में बिलौरी निवासी चालो चौधरी उर्फ चलितर चौधरी की पत्नी नीलम देवी को चिन्हित किया गया, जिनकà   read more

नो-एंट्री उल्लंघन पर परिवहन विभाग की कार्यवाई, पांच ट्रैक्टर जब्त
  • Post by Admin on Sep 22 2026

लखीसराय : शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला परिवहन विभाग ने मंगलवार को विशेष जांच अभियान चलाया। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान नो-एंट्री क्षेत्र में प्रवेश करने वाले पांच ट्रैक्टरों को जब्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। इन वाहनों पर कुल 61 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। जेल मोड़ से जिला परि   read more

कायाकल्प योजना को लेकर अधिकारियों की ट्रेनिंग, बेहतर क्रियान्वयन पर मंथन
  • Post by Admin on Sep 22 2026

लखीसराय : जिले में कायाकल्प योजना के प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने की। प्रशिक्षण में योजना के उद्देश्यों, कार्यों की प्राथमिकता और प्रभावी निगरानी से जुà   read more