बिहार समाचार

दिखाया गया है 10,320 चीज़े में से 441-450 ।
मुजफ्फरपुर की लीची और लोक संस्कृति को दिल्ली के गांधी आश्रम में मिला सांस्कृतिक मंच
  • Post by Admin on Sep 28 2026

मुजफ्फरपुर : सरला श्रीवास सोशल कल्चरल रिसर्च फाउंडेशन की बैठक सोमवार को मालीघाट, मुजफ्फरपुर में संस्थान की संरक्षक एवं वरिष्ठ कठपुतली कलाकार कांता देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में फाउंडेशन के सचिव एवं कठपुतली कलाकार सुनील कुमार ने दिल्ली के किंग्सवे कैंप स्थित गांधी आश्रम में आयोजित दो दिवसीय ‘सद्भावना सम्मेलन’ में ‘लीचिया लाले लाल’ की प्रस्तुति और पॠ  read more

जिला स्कूल में सजा साहित्य और संस्कृति का मंच, प्रेमचंद जयंती समारोह में सम्मानित हुए 196 प्रतिभागी
  • Post by Admin on Sep 27 2026

मुजफ्फरपुर : प्रेमचंद जयंती समारोह समिति की ओर से तीन चरणों में आयोजित प्रेमचंद जयंती समारोह 2026 का रविवार को जिला स्कूल परिसर में समापन हुआ। समापन समारोह के दौरान गत 30 अगस्त को विभिन्न विधाओं में आयोजित प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिले के अलग-अलग विद्यालयों से चयनित कुल 196 छात्र-छात्राओं को उनके प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गयठ  read more

मां बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर में विधिक जागरूकता अभियान, सुरक्षा और स्वच्छता का दिया संदेश
  • Post by Admin on Sep 27 2026

लखीसराय : विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर बड़हिया स्थित मां बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DALSA), लखीसराय की ओर से विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष एवं सचिव के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और मंदिर से जुड़े लोगों ने भाग लिया। काठ  read more

जेनिथ सोशल फाउंडेशन ने आयोजित की दौड़ प्रतियोगिता, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिला सम्मान
  • Post by Admin on Sep 27 2026

जमुई : सोनो प्रखंड के बटिया स्थित खेल मैदान में जेनिथ सोशल फाउंडेशन की ओर से रनिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों और युवा खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और दौड़ प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे बच्चों और युवा प्रतिभागियों ने अलà   read more

लखीसराय में पुलिस के खिलाफ अभाविप का विरोध, कथित मारपीट मामले में निष्पक्ष जांच की मांग
  • Post by Admin on Sep 27 2026

लखीसराय : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की लखीसराय इकाई ने रविवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। संगठन ने यह प्रदर्शन विभाग संयोजक मनीष यदुवंशी के साथ 26 सितंबर की शाम कथित मारपीट, दुर्व्यवहार और अपमानजनक व्यवहार के विरोध में किया। अभाविप ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।   read more

लखीसराय के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त होगी ईसीजी जांच, हृदय रोग की पहचान में मिलेगी मदद
  • Post by Admin on Sep 27 2026

लखीसराय : जिले में हृदय संबंधी बीमारियों की समय पर पहचान और मरीजों को आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में ईसीजी जांच की सुविधा निःशुल्क कर दी है। जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले मरीज चिकित्सकीय सलाह के बाद बिना किसी शुल्क के यह जांच करा सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कई बार हृदय से जुठ  read more

मूल्यांकन कार्य पूरा होने के बाद भी भुगतान लंबित, शिक्षक प्रतिनिधि ने प्रशासन से की पहल की मांग
  • Post by Admin on Sep 27 2026

मुजफ्फरपुर : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों के साथ अतिथि शिक्षकों द्वारा कई सेमेस्टर की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किए जाने के बावजूद कॉपी जांच की पारिश्रमिक राशि का भुगतान लंबित रहने का मामला सामने आया है। शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. राजीव कुमार के अनुसार, कई शिक्षकों को छह-सात महीने से मूल्यांकन कार्य की राशि का इंतजार है। भुगता   read more

मुजफ्फरपुर के आयुष सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल, विद्यालय परिवार ने जताई खुशी
  • Post by Admin on Sep 27 2026

मुजफ्फरपुर : जी. डी. मदर स्कूल के कक्षा 10वीं के छात्र आयुष कुमार सिंह का चयन 51वीं सब-जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम में हुआ है। उनके चयन पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय की एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर कविता प्रसाद साह ने आयुष के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की ओर से बताया गया कि 29 जुलाई से 3 अगस्त   read more

मंत्रिमंडल सचिवालय में शिकायत के बाद जांच, अगले सप्ताह काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी
  • Post by Admin on Sep 26 2026

मुजफ्फरपुर : जिले के छपरा चौक से करीब तीन किलोमीटर दूर नरमा गांव में सहिला बल्ली से नरमा जाने वाली सड़क पर पिछले कई वर्षों से निर्माणाधीन पुल का काम अब पूरा होने की उम्मीद जगी है। पुल निर्माण की निर्धारित अंतिम तिथि वर्ष 2025 थी, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। पुल निर्माण में हो रही देरी को लेकर छात्र राजद के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष और आरटॠ  read more

बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम का जल्द होगा ऐलान, समाज शक्ति पार्टी ने पूरी की चयन प्रक्रिया
  • Post by Admin on Sep 26 2026

मुजफ्फरपुर : समाज शक्ति पार्टी में बिहार प्रदेश अध्यक्ष को लेकर जल्द बड़ा ऐलान होने की बात सामने आई है। पार्टी के संगठन मंत्री मोहम्मद मुन्तज़िर आलम ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद महताब आलम जल्द ही मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे। इसी दौरान बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। पार्टी के संगठन मंत्री के अनुसार, बिहार प्रदेश अध्यक्ष के चयन की   read more