बिहार समाचार

दिखाया गया है 7,953 चीज़े में से 331-340 ।
सुप्रीम कोर्ट ने जन सुराज को लगाई फटकार, कहा राजनीतिक फायदे के लिए अदालत का इस्तेमाल न करें
  • Post by Admin on Feb 06 2026

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों और चुनाव प्रक्रिया को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देना प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के लिए मुसीबत बन गया है। शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिकाकर्ता पर सख्त टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि राजनीतिक लाभ और लोकप्रियता पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट को एक मंच के रूप में इस्तेमा   read more

महिलाओं में कैंसर जागरूकता अभियान तेज, जीविका दीदियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
  • Post by Admin on Feb 06 2026

लखीसराय : जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला मंत्रणा कक्ष में कैंसर से संबंधित जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत जीविका एवं सीएम दीदियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिलाओं के बीच कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रारंभिक लक्षणों की पहचान कर समय पर जांच सुनिश्चित करना है। प्रशिक्षण के दौरान जीव   read more

अशोक धाम में महाशिवरात्रि की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर प्रशासन अलर्ट
  • Post by Admin on Feb 06 2026

लखीसराय : आगामी महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर (अशोक धाम) परिसर में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें पर्व के दौरान होने वाली प्रशासनिक तैयारियों पर विस्तृत च   read more

बजट 2026 ने बदली लखीसराय की तस्वीर, मेडिकल कॉलेज और पर्यटन को मिली बड़ी मंजूरी
  • Post by Admin on Feb 06 2026

लखीसराय : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र एवं राज्य सरकार के बजट 2026 को जनहितैषी और विकासोन्मुखी बताया गया। प्रेस वार्ता को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल एवं जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने संबोधित किया। प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि बजट 2026 ‘विकसित बिहार’ की दिशा में एक मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र   read more

रिजल्ट में देरी से अधर में अटका छात्रों का भविष्य, अभाविप ने विश्वविद्यालय प्रशासन को घेरा
  • Post by Admin on Feb 06 2026

लखीसराय : मुंगेर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक अव्यवस्था लगातार गंभीर रूप लेती जा रही है। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित यूजी सेमेस्टर-2 एवं यूजी सेमेस्टर-4 की परीक्षाएँ संपन्न हुए लगभग छह माह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक परिणाम जारी नहीं किए जाने से हजारों छात्र परेशान हैं। लंबे समय से परिणाम लंबित रहने के कारण छात्रों को मानसिक, शैक्षणिक और आर्थिक स्तर पर गंभीर समस्याओं का साम   read more

जिला विधिज्ञ संघ में शोक की लहर, वरिष्ठ अधिवक्ता रामोतार साव के निधन पर न्यायिक कार्य स्थगित
  • Post by Admin on Feb 06 2026

लखीसराय : जिला विधिज्ञ संघ, लखीसराय के नियमित एवं वरीय सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रामोतार साव (बाबू) के आकस्मिक निधन से अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद अवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिज्ञ संघ द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। साथ ही संघ के सदस्यों ने पूरे दिन न्यायिक कार्य से स्वयं को अलग   read more

सरकारी योजनाओं से उद्यमिता को बढ़ावा, दर्जनों लाभार्थियों को मिला ऋण
  • Post by Admin on Feb 06 2026

लखीसराय : जिले में स्वरोजगार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला उद्योग केंद्र, लखीसराय के सभागार में गुरुवार को ऋण वितरण सह स्वीकृति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार ने की। शिविर के दौरान प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) योजना के अंतर्गत 10 मामलों में कुल 29.01 लाख रुपए की ऋण स्वीक   read more

Skill India प्रमाणपत्र पर BTSC के फैसले से बवाल, छात्रों और संस्थानों में आक्रोश
  • Post by Admin on Feb 06 2026

मुजफ्फरपुर : बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) के हालिया फैसले से Skill India के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके लाखों छात्रों और प्रशिक्षण संस्थानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। आयोग पर आरोप है कि उसने एकतरफा और पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाते हुए Skill India प्रमाणपत्रों को अमान्य करार देने की कोशिश की है, जिससे छात्रों के भविष्य पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। छात्र संगठनों और प्रश   read more

शांति के मसीहा डॉ. एस. एन. सुब्बा राव का 97वां जन्मदिन, भारत जोड़ो के संदेश से गूंजा बिहार
  • Post by Admin on Feb 06 2026

मुजफ्फरपुर : शांति, सद्भाव और सामाजिक एकता के प्रतीक माने जाने वाले आदरणीय डॉ. एस. एन. सुब्बा राव (भाई जी) के 97वें जन्मदिन पर बिहार समेत देशभर में उनके योगदान को श्रद्धा के साथ याद किया गया। सामाजिक संगठनों और युवाओं ने उन्हें “शांति का मसीहा” बताते हुए उनके विचारों को आज के दौर में भी प्रासंगिक बताया। इस अवसर पर प्रयत्न संस्था के संस्थापक प्रभात कुमार ने कहा कि डॉ. सुब   read more

पुण्यतिथि पखवाड़ा: राजीव शंकर सहाय को श्रद्धांजलि, छात्रों को शैक्षणिक सामग्री वितरित
  • Post by Admin on Feb 06 2026

मुजफ्फरपुर : शहर के वरीय अधिवक्ता एवं समाजसेवी स्वर्गीय राजीव शंकर सहाय की आठवीं पुण्यतिथि पखवाड़ा की शुरुआत शुक्रवार को मालीघाट में की गई। कार्यक्रम का आयोजन सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान द्वारा सामाजिक चिंतक एवं सुपुत्र सेवादार अविनाश कुमार की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें जरूरतमंद बच्चों और युवाओं के बीच पठन सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर   read more