बिहार समाचार

दिखाया गया है 9,772 चीज़े में से 321-330 ।
सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Post by Admin on Aug 24 2026

मुजफ्फरपुर: सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर पारू क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। पारू शिव मंदिर सहित फुलाढ़, छाप, सरमस्तपुर, बड़ादाउद और गोकुला समेत क्षेत्र के कई शिवालयों में भक्तों ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, फूल,   read more

मुजफ्फरपुर जिले में बूढ़ी गंडक में जलबोझी के दौरान दो किशोर डूबे, मौत
  • Post by Admin on Aug 24 2026

मुजफ्फरपुर : जिले के आथर घाट पर सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर जलबोझी करने पहुंचे दो किशोर बूढ़ी गंडक की तेज धारा में बह गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मनियारी थाना क्षेत्र के भगवानपुर टोला निवासी कृष्णा कुमार (17) और नितेश कुमार (15) के रूप में हुई है। दोनों आपस में चचेरे भाई थे। जानकारी के अनुसार, दोनों किशोर ग्रामीणों के साथ आथर घाट पर जलबोझी के लिए पहु   read more

बड़हिया में शराब तस्करी पर शिकंजा, 50 लीटर बीयर के साथ तीन गिरफ्तार
  • Post by Admin on Aug 24 2026

लखीसराय : मद्य निषेध थाना, लखीसराय की पुलिस ने 23 अगस्त 2026 को बड़हिया रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी कर 50 लीटर बीयर के साथ तीन लोगों को पकड़ा। पुलिस के छापामारी प्रतिवेदन के अनुसार तीनों आरोपित अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं और बीयर बेचने का काम करते थे। पुलिस के अनुसार चंदन कुमार के पुत्र मनीष कुमार (19), निवासी बख्तियारपुर, थाना बख्तियारपुर, जिला पटना के पास से 20.500 लीटर बी   read more

अंतर्राष्ट्रीय विचित्र संगीत दिवस पर पौधारोपण, स्वच्छ हवा और पर्यावरण संरक्षण का आह्वान
  • Post by Admin on Aug 24 2026

लखीसराय : अंतर्राष्ट्रीय विचित्र संगीत दिवस के अवसर पर 24 अगस्त को पर्यावरण भारती की ओर से बिछवे, किऊल, चानन क्षेत्र में पौधारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व हिमालय ने किया, जबकि शिक्षक अरविंद कुमार ने सहयोग किया। पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि धरती के संतुलन के लिए कम से कम 33 प्रतिशत क्षेत्र में जंगल होना आवश्यक है, जबकि वर्तमान मे   read more

मेरा युवा भारत की प्रेस वार्ता में नेशनल स्पोर्ट्स डे और ‘खेलो इंडिया संवाद’ की जानकारी
  • Post by Admin on Aug 24 2026

मुजफ्फरपुर: मेरा युवा भारत, मुजफ्फरपुर की ओर से कंबाइंड बिल्डिंग स्थित कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर नेशनल स्पोर्ट्स डे एवं ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता सहायक प्रशाखा पदाधिकारी चंदेश्वर पाण्डेय ने की। इस अवसर पर लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक, मेरा युवा भारत, मुजफ्फरपुर विनय कुमार मिश्रा भी मौ   read more

अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वरनाथ मंदिर में भीड़ बेकाबू, भगदड़ के बाद मची अफरा-तफरी
  • Post by Admin on Aug 24 2026

मधेपुरा : सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर सुप्रसिद्ध बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मचने से अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े श्रद्धालुओं के बीच धक्का-मुक्की शुरू होने के बाद कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों और दंडाधिकारियों ने मोर्चा संभालते हुए   read more

सेल्फ डिफेंस और हैंड-टू-हैंड फाइटिंग में दिखेगा दम, 30 अगस्त को मुजफ्फरपुर में चैंपियनशिप
  • Post by Admin on Aug 24 2026

मुजफ्फरपुर : हैंड-टू-हैंड फाइटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन, बिहार (HFSA) के तत्वावधान में 30 अगस्त 2026 को खेल भवन नेहरू स्टेडियम, मुजफ्फरपुर में तीसरी बिहार स्टेट लेवल मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन होगा। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में बिहार के सभी जिलों से खिलाड़ी और टीमें हिस्सा लेंगी। चैंपियनशिप में सेल्फ डिफेंस और हैंड-टू-हैंड फाइटिंग से जुड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित   read more

अशोक धाम में अंतिम सोमवारी की तैयारी तेज, मंत्री विजय सिन्हा ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
  • Post by Admin on Aug 23 2026

लखीसराय : सावन माह की अंतिम सोमवारी को अशोक धाम में उमड़ने वाली संभावित भारी भीड़ को देखते हुए बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मंदिर कार्यालय में जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने मंदिर परिसर और पहुंच म   read more

25 अगस्त को पटना में अतिथि प्राध्यापकों का शक्ति प्रदर्शन, सीएम आवास तक निकालेंगे पैदल मार्च
  • Post by Admin on Aug 23 2026

पटना : बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ के आह्वान पर 25 अगस्त 2026 को राज्यभर के हजारों अतिथि प्राध्यापक पटना में शांतिपूर्ण पैदल मार्च करेंगे। अतिथि प्राध्यापक जेपी गोलंबर, गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास तक मार्च निकालकर सेवा स्थायित्व, भविष्य की सुरक्षा और 65 वर्ष की आयु तक सेवा जारी रखने समेत अपनी मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराएंगे। संघ   read more

पटना में ‘उफ्फ कोलकाता’ का मंचन, रहस्य-रोमांच और प्रेम की कहानी ने दर्शकों को बांधा
  • Post by Admin on Aug 23 2026

पटना: “RAAGA” Repertory, Patna की ओर से सत्य व्यास के चर्चित उपन्यास ‘उफ्फ कोलकाता’ पर आधारित नाटक ‘उफ्फ कोलकाता’ की प्रस्तुति की जा रही है। कला, शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय RAAGA Repertory की इस प्रस्तुति में रहस्य, रोमांच, रोमांस और हास्य-विनोद के माध्यम से जीवन के विभिन्न पहलुओं को मंच पर जीवंत करने का प्रयास किया गया है। नाटक की प्रस्तुति का संकलन सुनील कुमार   read more