पटना : बिहार विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र 4 से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह को अपना आधिकारिक समर्थन देने का ऐलान किया है।

पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित राजद के राज्य कार्यालय से इस संबंध में औपचारिक समर्थन पत्र जारी किया गया है। पत्र पर राजद बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के हस्ताक्षर हैं।जारी किए गए समर्थन पत्र में पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय जनता दल इस सीट पर CPI प्रत्याशी का पूर्ण समर्थन करता है। इसके साथ ही राजद ने शिक्षक मतदाताओं से अपील की है कि वे संजय कुमार सिंह के पक्ष में मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।