पटना समाचार

दिखाया गया है 859 चीज़े में से 11-20 ।
नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बिहार की राजनीति में नए दौर की शुरुआत
  • Post by Admin on Apr 14 2026

पटना : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। ‘सुशासन बाबू’ के नाम से प्रसिद्ध नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के साथ ही राज्य में नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और अगले कुछ घंटों में नए नेतृत्व का ऐलान होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार   read more

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज देंगे इस्तीफा, नए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर भी बातें आई सामने
  • Post by Admin on Apr 14 2026

पटना : बिहार से एक बड़ी राजनीतिक हलचल की खबर सामने आ रही है, जिसने बिहार की सियासत को एक बार फिर उबाल पर ला दिया है। लंबे समय से सत्ता के केंद्र में रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन काल पर अब विराम लगने की चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि आज नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जिससे राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों मे   read more

बिहार में बदल सकती है सत्ता की तस्वीर, 14 अप्रैल को बड़ा फैसला संभव
  • Post by Admin on Apr 11 2026

पटना : बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद अब राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि नीतीश कुमार 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जबकि 15 अप्रैल को राज्य में नई सरकार के गठन की संभावना जताई जा रही है। इसी क्रम   read more

गुरु-शिष्य परंपरा अनुदान विवाद में नई हलचल, मंत्रालय ने मांगे चार साल के दस्तावेज, कलाकारों को मिली आंशिक राहत
  • Post by Admin on Apr 11 2026

पटना: गुरु-शिष्य परंपरा अनुदान को निरस्त किए जाने के मामले में अब एक नई हलचल देखने को मिल रही है। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने हाल ही में एक नई सूचना जारी कर उन सभी संस्थाओं से पिछले चार वर्षों के कार्यों से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं, जिनका अनुदान पूर्व में निरस्त कर दिया गया था। इस कदम को रंगकर्मी फिलहाल आंशिक राहत के रूप में देख रहे हैं, हालांकि अभी भी कई सवाल अनुत्तरित बन   read more

भोला बाबा एंटरटेनमेंट के लिए बड़ी उपलब्धि, भोला बाबा बने AICWA के बिहार-झारखंड कार्यकारी अध्यक्ष
  • Post by Admin on Apr 09 2026

पटना: बुधवार का दिन भोला बाबा एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के लिए बेहद खास और ऐतिहासिक साबित हुआ, जब कंपनी के निदेशक भोला बाबा को ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने बिहार एवं झारखंड का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। इस नियुक्ति के साथ ही क्षेत्रीय सिने जगत में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। यह सम्मान AICWA के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश श्यामलाल गुप्ता के करकमलों द्वारा प्रदा   read more

प्रयत्न के राष्ट्रीय वेबिनार में आयुर्वेद की उपयोगिता और स्वास्थ्य पर हुआ विचार-विमर्श
  • Post by Admin on Apr 08 2026

पटना : सामाजिक संगठन प्रयत्न के तत्वावधान में बुधवार को राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार का विषय “आयुर्वेद और समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका” रखा गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता मगध महिला कॉलेज, पटना विश्वविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ. रंजना यादव रहीं, जबकि अध्य   read more

गुरु-शिष्य परंपरा अनुदान निरस्त करने के फैसले पर कलाकारों में आक्रोश, दिल्ली में उठी आवाज
  • Post by Admin on Apr 07 2026

पटना: संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गुरु-शिष्य परंपरा (रिपर्टरी ग्रांट) के तहत दिए जाने वाले वेतन अनुदान को देशभर के हजारों संस्थानों के लिए निरस्त या बंद किए जाने के फैसले के खिलाफ कलाकारों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। इस निर्णय का असर बिहार के लगभग 90 सांस्कृतिक संस्थानों पर भी पड़ा है, जिससे राज्य के रंगकर्मियों और कलाकारों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।   read more

दर्शकों की जुबान पर चढ़ा प्राइवेट बलमुआ, हर ओर गूंज रहा शिल्पी राज का गीत
  • Post by Admin on Apr 06 2026

पटना : भोजपुरी संगीत जगत की चर्चित गायिका शिल्पी राज का नया गीत ‘प्राइवेट बलमुआ’ इन दिनों तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अल्फा बीट भोजपुरी से जारी यह गीत दर्शकों के बीच तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। गीत के जारी होते ही इसे यूट्यूब पर बड़ी संख्या में लोग देख रहे हैं, वहीं विभिन्न सामाजिक माध्यमों पर इस गीत पर हजारों लघु वीडियो भी बनाए जा रहे हैं। गीत की सबसे बड़ी खासिय   read more

कानून-व्यवस्था पर सवाल, नालंदा पहुंचे जन सुराज नेताओं ने सरकार को घेरा
  • Post by Admin on Apr 02 2026

पटना: में हाल ही में हुई महिला उत्पीड़न की घटना को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरुवार को पटना से नालंदा पहुंचे और पीड़िता के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की तथा घटना की विस्तृत जानकारी ली। नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ सार्वजनिक रूप से दुष्कर्म के प्रयास की घटना को लेकर जन सुराज के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधाय   read more

कवि असलम हसन की कृति पोटली में चाँद का भव्य विमोचन, साहित्यकारों ने सराही अभिव्यक्ति
  • Post by Admin on Apr 01 2026

पटना: जिले में साहित्यिक सरोकारों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण आयोजन उस समय देखने को मिला, जब समकालीन कविता की नई संवेदनाओं को स्वर देने वाली कृति “पोटली में चाँद” का भव्य लोकार्पण हुआ। 31 मार्च को बापू टावर स्थित सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम ने साहित्यिक विमर्श, विचार और संवाद का एक सशक्त मंच प्रदान किया, जहाँ देश के कई प्रमुख साहित्यकार एकत्रित हुए। कवि असलम हसन की इस ब   read more