पटना समाचार

दिखाया गया है 751 चीज़े में से 131-140 ।
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: शारीरिक शिक्षकों, रसोइयों और रात्रि प्रहरियों के मानदेय में हुई उल्लेखनीय बढ़ोतरी
  • Post by Admin on Aug 05 2025

पटना : बिहार सरकार ने शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हजारों कर्मियों को राहत देते हुए उनके मानदेय में भारी बढ़ोतरी का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 36 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनमें सबसे अहम था शारीरिक शिक्षकों, रसोइयों और रात्रि प्रहरियों के मानदेय में वृद्धि। शारीरिक शिक्षकों का मानदेय दोगु   read more

बिहार वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी
  • Post by Admin on Aug 05 2025

पटना : बिहार में आगामी चुनावों से पहले मतदाता सूची में अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। विपक्ष के नेता और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि यदि वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों को समय रहते नहीं सुधारा गया, तो राजद सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने आ   read more

बिहार के 29 स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं, शिक्षा विभाग ने जिलाधिकारियों को दिए तत्काल तैनाती के निर्देश
  • Post by Admin on Aug 04 2025

पटना : बिहार में शिक्षकों के बड़े पैमाने पर हुए स्थानांतरण के बाद सरकारी विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था गड़बड़ा गई है। राज्य के 29 विद्यालय ऐसे पाए गए हैं, जहां फिलहाल एक भी शिक्षक कार्यरत नहीं हैं, जबकि 354 विद्यालयों में केवल एक शिक्षक के भरोसे पढ़ाई चल रही है। इस गंभीर स्थिति को लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर तत्क   read more

बिहार में लागू हुई डोमिसाइल नीति, शिक्षक बहाली में स्थानीय अभ्यर्थियों को मिलेगा लाभ
  • Post by Admin on Aug 04 2025

पटना : बिहार में शिक्षक बनने की चाह रखने वाले स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि राज्य में अब शिक्षक बहाली में बिहार के निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए डोमिसाइल नीति लागू करने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, "नवंबर 2005 से ही हमारी सरकार शिक्षा व्य   read more

साधु यादव की तेजस्वी को दो टूक सलाह : सीएम बनना है तो कुछ सहयोगियों से बनाएं दूरी
  • Post by Admin on Aug 03 2025

पटना : बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल मचाते हुए पूर्व सांसद और राबड़ी देवी के भाई साधु यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव को खुली सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि अगर तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, तो उन्हें "कुछ मौजूदा सहयोगियों" से दूरी बनानी होगी और जनता के बीच ज़्यादा सक्रियता दिखानी होगी। मीडिया से खास बातचीत में साधु यादव ने कहा, &ld   read more

घूसखोर सचिव पर भड़के विश्व युवा परिषद के अध्यक्ष, भाई वीरेंद्र को जूता भेंट कर जताया आभार
  • Post by Admin on Aug 02 2025

पटना : राजद विधायक भाई वीरेंद्र को विश्व युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश यादव ने अनोखे अंदाज में जूता गिफ्ट' देकर सम्मानित किया। यह प्रतीकात्मक विरोध उस पंचायत सचिव के खिलाफ था, जिस पर एक विधवा महिला से पति के मृत्यु प्रमाण पत्र के एवज में ₹1,500 की रिश्वत मांगने का आरोप है। मामला तूल पकड़ चुका है और अब भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता के बीच गुस्सा उबाल पर है। विधायक बो   read more

आशा-ममता कार्यकर्ताओं को नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा, प्रोत्साहन राशि में तीन गुना बढ़ोतरी
  • Post by Admin on Jul 30 2025

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक और अहम फैसला लेते हुए आशा और ममता कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है। बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने घोषणा की कि अब आशा कार्यकर्ताओं को 1,000 रुपए के बजाय 3,000 रुपए मासिक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव मिलने वाली राशि को 300 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपए कर दिया गया है। मु   read more

बाढ़ से बचाव के लिए विद्यार्थियों को तैराकी सिखाने की पहल, सेफ स्विम कार्यक्रम से जुड़ेगा स्कूल
  • Post by Admin on Jul 29 2025

पटना : गंगा नदी से सटे पटना के तटीय इलाकों में हर साल डूबने की घटनाएं चिंता का विषय बनी रहती हैं। इन्हीं घटनाओं से बचाव और बच्चों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सोमवार को राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय, सकरी गली गुलजारबाग में एक बाढ़ सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अगुवाई सफीनह संस्था के निदेशक गुलाम सरवर आजाद ने की। उन्होंने बच्चों को त   read more

अविनाश कुमार पुनः बने हम (से.) के प्रदेश प्रधान महासचिव, जिलाध्यक्ष संजर आलम ने दी बधाई
  • Post by Admin on Jul 29 2025

मुजफ्फरपुर : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) पार्टी में संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पार्टी नेतृत्व ने अविनाश कुमार को एक बार फिर प्रदेश प्रधान महासचिव के पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके पुनर्नियुक्ति पर मुजफ्फरपुर जिला इकाई में हर्ष का माहौल है। जिलाध्यक्ष संजर आलम ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, "अविनाश कुमार एक कुशल नेतृत्वकर्ता हैं, जिनक   read more

भक्तों पर चढ़ा करेलु सोमारी बचपन से गाना का खुमार, शिल्पी और अनिकेत की जोड़ी ने मचाया धमाल
  • Post by Admin on Jul 29 2025

पटना : सावन माह की भक्ति भावना के बीच भोजपुरी भक्ति गीत "करेलु सोमारी बचपन से" रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। कांवड़ यात्रा के इस मौसम में भोलेनाथ के भक्तों को समर्पित यह गीत तेजी से वायरल हो गया है। शिल्पी राज और अनिकेत अनुपम की जोड़ी की मधुर आवाज़ में सजे इस गीत को टी-सीरीज़ हमार भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। युवा गायक अनिकेत अनुपम ने कह   read more